• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जनसंवाद में झलकी विकास की प्रतिबद्धता, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सुनीं जनभावनाएं

Commitment to Development Reflected in Public Interaction; Colonel Rajyavardhan Rathore Listens to Public Sentiments - Jaipur News in Hindi

जयपुर। क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर केबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के निवास पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, सामाजिक प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में हाल के वर्षों में हुए विभिन्न विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े अनेक कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार व्यक्त किया। नागरिकों ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सक्रियता और क्षेत्र के प्रति निरंतर जुड़ाव के कारण विकास कार्यों को नई गति मिली है तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में भी तेजी आई है। कार्यक्रम में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और आगामी योजनाओं को लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों से सुझाव प्राप्त किए।
उन्होंने क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्राथमिकताओं पर चर्चा की। इस अवसर पर विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए आगामी कार्यों की रूपरेखा भी तैयार की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Commitment to Development Reflected in Public Interaction; Colonel Rajyavardhan Rathore Listens to Public Sentiments
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajyavardhan singh rathore, jan samvad, jaipur, rajasthan, public interaction, development, bjp, cabinet minister, public grievances, infrastructure development, citizen participation, good governance, public welfare, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved