• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Engagement में जरूर आना.... 'आयुष्मति 33 मांग' संग 'आयुष्मान सरकारी डाॅक्टर'

Come to engagement .... Aimsam 33 Demands with Ayushman Government Doctor - Jaipur News in Hindi

जयपुर। अपनी मांगो लेकर अब तक आपने कई विरोध-प्रदर्शन देखे होंगे। लेकिन राजधानी जयपुर में अपनी मांगो को लेकर विरोध करने का एक अनूठा तरीका देखने को मिला है।

तस्वीर को जरा गौर से देखिए। आपको को यह शादी का कार्ड नजर आ रहा होगा। लेकिन यह कोई शादी का कार्ड नहीं बल्कि राजस्थान के सेवारत चिकित्सकों की ओर से अपनी मांगो को लेकर किया गया अनूठा विरोध प्रदर्शन का तरीका है। विरोधस्वरूप जयपुर में करीब 10 हजार सेवारत चिकित्सकों ने एक साथ सामुहिक इस्तीफा देने के लिए इस अनूठे तरीके को अपनाया है। इन सेवारत चिकित्सकों ने अपनी मांग को लेकर एक आयोजित होने वाले महासम्मेलन के लिए एक अनूठा कार्ड छपवाया, ताकि सरकार का ध्यान अपनी ओर खींच सके। कार्ड भी बेहद आकर्षक है, जो शादी के इन्वीटेशन कार्ड की भांति नजर आ रहा है। खास बात ये है कि इस कार्ड में जहां चिकित्सकों ने विरोध के चलते अपनी 33 मांगो को वधू के रूप में पेश किया है वहीं दूसरी ओर चिकित्सकों ने खुद को वर बताया है।
अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ की मानें तो सरकार से लंबे समय से 33 सूत्रीय मांग की रही है। लेकिन सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रही है। सभी चिकित्सकों की माने तो मांगी जा रही 33 जिलों की 33 सूत्रीय मांगे उनकी वधू हैं जिसे वो सरकार के आशिर्वाद से ही हासिल कर सकते हैं। सेवारत डाॅक्टरों की मानें तो सरकार ने अभी तक उनकी मांगो को लेकर कोई भी कदम नहीं उठाया है।
संघ के अध्यक्ष डाॅ अजय चौधरी के मुताबिक महासम्मलेन में सभी जिलों के सेवारत चिकित्सक भाग लेंगे, जो 33 जिलों से आए करीब 10 हजार सेवारत चिकित्सक अपना सामूहिक इस्तीफा सौपेंगे। चिकित्सकों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर उनकी पूरी नहीं हुई तो 6 नवम्बर से सेवारत चिकित्सकों की ओर से सामूहिक इस्तीफा दिया जाएगा।
आपको बता देंकि संघ के तत्वाधान में सेवारत चिकितसकों का 2 अक्टूबर आंदोलन चल रहा है। सभी जिला मुख्यालयों पर सेवारत चिकित्सकों ने धरना देकर विरोध भी जताया था, मगर नतीजा ढाक के तीन पात।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Come to engagement .... Aimsam 33 Demands with Ayushman Government Doctor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: come to engagement aimsam 33 demands with ayushman government doctor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved