• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कलर्स ऑफ़ ग़ज़ल: हार्दिक थारुका की मखमली आवाज़ में बसी शाम, जयपुर की महफिल में बिखरी मौसिकी की ख़ुशबू

Colours of Ghazal: The evening was filled with the velvety voice of Hardik Tharuka, the fragrance of music spread in the gathering of Jaipur - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नेटथियेट कार्यक्रम की श्रृंखला में कलर्स ऑफ ग़ज़ल कार्यक्रम में अजमेर शहर के ग़ज़ल सिंगर हार्दिक थारुका ने अपनी मखमली आवाज़ में सुप्रसिद्ध गजलों का गुलदस्ता पेश कर मौसिकी से रूबरू कराया।

नेटथियेट के राजेन्द्र शर्मा राजू बताया कि कलाकार थारुका ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत सुप्रसिद्ध शायर नज़ीर कैसर की गजल लोग कहते हैं अजनबी तुम हो, अजनबी मेरी जिंदगी तुम हो से की । इसके बाद उन्होंने हबीब जमाल की एक ग़ज़ल जाने दिल जाने तमन्ना कौन है जाने दिल जाने तमन्ना फिर नसीर काजमी शायर की नीयतें शौक भर न जाये कही को जब अपनी पुरकशिश आवाज में इन ग़ज़लों को सुनाया तो दर्शक वाह-वाह कर उठे और अंत में राजस्थान की मशहूर मांड *म्हारा हंजला री मारू रे जोओ रातडली सुनाकर अपनी गायिकी का परिचय दिया। इनके के साथ तबले धीरज चौहान ने अपनी उंगलियों का जादू दिखाकर गज़ल की इस महफिल को परवान चढाया। गिटार ‌ पर अंकेश खटाणा ने शानदार संगतकर कार्यक्रम को ऊंचाइयां दी ।
कार्यक्रम संयोजक नवल डांगी तथा कार्यक्रम में इम्पीरियल प्राइम कैपिटल के कला रसिक मनीष अग्रवाल की ओर से कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कैमरा मनोज स्वामी, संगीत संयोजन जितेन्द्र शर्मा, मंच सज्जा रेणु सनाढ्य,जीवितेश शर्मा व अंकित शर्मा नानू की रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Colours of Ghazal: The evening was filled with the velvety voice of Hardik Tharuka, the fragrance of music spread in the gathering of Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, nettheatre programme, colours of ghazal programme, ajmer\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved