• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का कांग्रेस नेतृत्व से सवाल वे धारा 370 हटाने के पक्ष में हैं या नहीं?

Colonel Rajyavardhan Singh Rathore question to the Congress leadership: Are they in favor of removing Article 370 or not? - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कांग्रेस के एजेंडे का खुलासा करते हुए उनसे स्पष्टीकरण दिए जाने की मांग की है।

कर्नल राठौड़ ने शुक्रवार को यहां मीडिया से कहा कि हमारे सामने एक गंभीर मुद्दा आया है, जो न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश की जनता को विचलित करता है। उन्होंने सवाल उठाया कि हम आने वाली पीढ़ी को कैसा भारत देना चाहते हैं? क्या हम एक खंडित भारत सौंपना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक पार्टी का मुख्य उद्देश्य सत्ता में आना रह गया है, और यदि सत्ता के लिए खंडित भारत भी बनाना पड़े तो वह मंज़ूर है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में धारा 370 को पुनः लागू करने की जो कोशिश की गई, उसमें कांग्रेस और इंडिया एलायंस सबसे आगे था, जो इस पार्टी की भारत को विभाजित करने की सोच को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में दलितों, महिलाओं को अधिकार मिले हैं। उन्होंने पूछा, क्या कांग्रेस इन अधिकारों को वापस लेना चाहती है? कर्नल राठौड़ ने कहा कि धारा 370 हटने के बाद से कश्मीर में शांति आई है, पत्थरबाजी समाप्त हो गई और पर्यटन में बढ़ोतरी हुई। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में संभव हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Colonel Rajyavardhan Singh Rathore question to the Congress leadership: Are they in favor of removing Article 370 or not?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, rajasthan government, cabinet minister, jhotwara mla, colonel rajyavardhan rathore, congress, agenda, demand, explanation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved