• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान- देश के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें

Colonel Rajyavardhan Rathore Calls Upon Party Workers: Discharge Your Duties Towards the Nation with Utmost Devotion - Jaipur News in Hindi

जयपुर। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, राजस्थान सरकार एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी, जयपुर देहात दक्षिण की ओर से आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का उद्घाटन किया। निवारू रोड, लालचंदपुरा स्थित जय सियाराम मैरिज गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विचारधारा आधारित प्रशिक्षण को सशक्त करना और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाना है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि पूरे देश में इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका मकसद संगठन को वैचारिक और कार्यात्मक रूप से मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि शक्ति का अनुशासित होना जरूरी है और उसका सही दिशा में काम करना सबसे महत्वपूर्ण है, तभी वह असरकारी साबित होती है। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से कार्यपद्धति, बैठक, कार्यसमिति, कार्यशालाएं, प्रशिक्षण, प्रवास, कार्यालय व्यवस्था सहित संगठन के विभिन्न आधारभूत सिद्धांतों पर विस्तार से संवाद किया।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि पार्टी में सबसे अहम उसके कार्यकर्ता हैं। ये पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं जो जनता और संगठन के बीच संवाद स्थापित करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का अहम आधार हैं, जिनके पास जिम्मेदारियां, काम और पहचान हमेशा रहती है। पहचान की तलाश हर व्यक्ति को होती है और कार्यकर्ता अपनी पहचान विचारधारा के साथ काम करके बनाते हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं कार्यकर्ताओं के बीच एक साथी और भाई के रूप में आया हूं। उन्होंने कहा कि वे कर्म में विश्वास रखते हैं। कर्म ही हमारा धर्म है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। कर्म और धर्म का पालन ही हमें मजबूत बनाता है और कार्यकर्ता व पार्टी ही सबसे महत्वपूर्ण हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Colonel Rajyavardhan Rathore Calls Upon Party Workers: Discharge Your Duties Towards the Nation with Utmost Devotion
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: colonel rajyavardhan rathore, bjp, jaipur, pandit deendayal upadhyaya training mahabhiyan 2026, political training, party workers, ideological training, rajasthan government, discipline, duty, karma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved