• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आह्वान: एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी

Colonel Rajyavardhan Rathore appeal: Every person should fulfill his responsibility by joining the Ek Ped Maa Naam campaign - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झोटवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने पर्यावरण संरक्षण को भारतीय संस्कृति का मूल तत्व बताते हुए नागरिकों से प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा हमें धरती, नदियों, पर्वतों और वृक्षों को पूजनीय मानना सिखाती है। हमारी संस्कृति प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देती है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि पृथ्वी करोड़ों लोगों की जरूरतें पूरी करती है और हमें जीवन के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध कराती है। ऐसे में हमारा भी कर्तव्य है कि हम प्रकृति को कुछ लौटाएं। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान इसी सोच का विस्तार है, जिसके माध्यम से प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया है। उन्होंने लोगों से ऐसे वृक्ष लगाने का आग्रह किया जो छाया देने के साथ-साथ फल भी प्रदान करें, ताकि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को उसका लाभ मिल सके।
जल संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पानी प्रकृति का अमूल्य उपहार है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घरों की छतों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करनी चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Colonel Rajyavardhan Rathore appeal: Every person should fulfill his responsibility by joining the Ek Ped Maa Naam campaign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, program location jhotwara, world environment day, cabinet minister colonel rajyavardhan rathore, speech, environmental protection, fundamental element, indian culture, citizen responsibility, nature preservation, sacred earth rivers mountains trees, promotion of nature, indian tradition, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved