जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि मेरी डोली राजस्थान में आई थी, अब यहां से अर्थी ही जाएगी। आखिरी सांस तक मैं यहां के लोगों की सेवा करती रहूंगी। लेकिन मुझसे पूछने वाले पहले यह बताए कि उनका पीहर कहां है और ससुराल कहां है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह बात मुख्यमंत्री भाजपा के दीपावली मंगल मिलन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैला रही है कि एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस के आने का क्रम चल रहा है। भाजपा कांग्रेस का यह भ्रम तोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बूथ सम्पर्क अभियान सफल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, उमंग और जोश है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि इस बार फिर भाजपा की सरकार बनाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, कार्यवाही की बहुलता जनहित में नहीं, 118 को 1 में शामिल किया
पंजाब में नशे के खिलाफ निकाली साइकिल रैली, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी
भाजपा के लोकसभा सदस्य अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस में शामिल
Daily Horoscope