जयपुर। राजस्थान की राजनीति में शुक्रवार को चौंकानी वाली खबर आई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्य सचेतक महेश जोशी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। गौरतलब है कि बजट सत्र शुरू होने से पहले महेश जोशी ने राजस्थान विधानसभा में अपने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार का उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जलदाय मंत्री और सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ने पहले ही पद छोड़ने के संकेत दे दिए थे। महेश जोशी ने मीडिया से कहा था कि मैं कभी भी किसी पद के लिए लालायित रहा ही नहीं। मेरी तरफ से पार्टी एक पद वापस ले या दोनों पद वापस ले ले। यह पार्टी को तय करना है। मुख्य सचेतक के पद पर किसी प्रकार का अतिरिक्त लाभ नहीं मिलता बल्कि दोहरी जिम्मेदारी उठानी होती है।
महेश जोशी ने कहा था कि सरकारी मुख्य सचेतक का पद दोहरी जिम्मेदारी वाला है। विधानसभा का सत्र चलता है तो फ्लोर मैनेजमेंट के चलते हम बाहर भी नहीं जा सकते हैं। मैं तो खुद यह चाहता हूं कि कांग्रेस जब जिसको उचित समझे, उसे यह पद दे दे। इससे यह लाभ जरूर होगा कि एक कांग्रेस कार्यकर्ता को और स्थान मिलेगा।
सीमा हैदर-सचिन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट ने जेवर थाने से मांगी रिपोर्ट
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope