जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह शासन का संकल्प प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग से ही साकार हो सकता है। सरकार का इकबाल कार्मिकों की कार्यशैली पर निर्भर करता है। ऎसे में सभी कर्मचारियों का दायित्व है कि वे सुशासन की भावना के साथ राज-काज सम्पादित करें। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गहलोत मंगलवार को शासन सचिवालय में राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सुविधाओं का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार इसमें कोई कमी नहीं रखेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रिक्त पदों को भरने के लिए प्रयासरत है, लेकिन कई बार भर्तियां किन्हीं कारणों से न्यायालयों में अटक जाती हैं। हम ऎसा सिस्टम तैयार करने का प्रयास करेंगे कि भर्तियां बिना किसी रूकावट के समय पर पूरी हो सकें। उन्होंने कहा कि हमारी पिछली सरकार में कर्मचारियों की सभी उचित मांगों को पूरा करने का प्रयास किया गया था। इस बार भी सरकार कर्मचारी हितों का पूरा ध्यान रखेगी।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope