जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्वच्छता समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी है तथा राज्य सरकार प्रदेश को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आमजन स्वच्छता योद्धाओं का सम्मान और सहयोग कर इनका मनोबल बढ़ाएं ताकि ये स्वच्छता की मुहिम में और तेज गति से कार्य कर सकें। उन्होंने आह्वान किया कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें।
शर्मा रविवार को जल महल की पाल पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल महल हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर है। अपनी धरोहरों, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वच्छ पर्यावरण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एक बड़ी चुनौती है। इसी क्रम में राज्य सरकार प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक की रोकथाम के लिए एक्शन प्लान लेकर आई है।
मुख्यमंत्री ने लगाई झाडू, आमजन को दिलाई स्वच्छता की शपथ ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस अवसर पर शर्मा ने ऐतिहासिक जल महल की पाल पर श्रमदान व पौधारोपण कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने झाडू लगाई और कचरा संग्रहित किया तथा उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। शर्मा ने स्वच्छता योद्धाओं को पीपीई किट और चयनित लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना के चेक वितरित करने के साथ ही रोड स्वीपिंग मशीन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने ‘इंप्लिमेंटेशन प्लान फॉर सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री सिटीज’ पुस्तिका का विमोचन किया तथा स्वच्छता के कर्तव्य पट्ट पर हस्ताक्षर भी किए।
प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत मुहिम, आमजन की आदतों में आया बड़ा बदलाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन से राष्ट्रीय जागृति की शुरुआत की, जिससे देश में सड़कें और नालियां साफ होने के साथ ही लोगों की आदतों में भी बड़ा बदलाव आया। इस अभियान के तहत अब तक देशभर में 12 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि आज यह मिशन जन स्वास्थ्य, महिलाओं के सम्मान और पर्यावरण जिम्मेदारी के प्रति दृष्टिकोण को नया आकार दे रहा है। साथ ही, प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2017 में शुरू किया गया ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम इस मिशन के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में उभरा है।
राजस्थान के 42 हजार 492 गांव ओडीएफ प्लस घोषित
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के जनआंदोलन में राजस्थान प्रमुखता से कार्य कर रहा है। प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 2 लाख 62 हजार व्यक्तिगत तथा 4 हजार से अधिक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हुआ है। वहीं 42 हजार 492 से अधिक गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर संचालित किए गए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान ने जल स्रोतों, राजकीय कार्यालयों, अस्पतालों एवं विद्यालयों आदि की साफ-सफाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पारदर्शी भर्ती परीक्षाएं, भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई
शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के रोजगार के सपनों को प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही है। दो वर्ष के कार्यकाल में 92 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी गई है। आगामी दिनों में 20 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं, 1 लाख 53 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय में कई पेपर लीक हुए, जबकि हमारी सरकार के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई की है।
किसान, घरेलू उपभोक्ता और उद्यमियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली और पानी जैसी बुनियादी जरूरतों पर प्राथमिकता से कार्य किया है। रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, देवास, माही बांध, सोम-कमला-अंबा सहित विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में जल संचयन तथा पानी की उपलब्धता को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान, घरेलू उपभोक्ताओं और उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आज प्रदेश के 22 जिलों में किसानों को दिन के समय में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।
पीएम स्वनिधि योजना से स्ट्रीट वेंडर्स हो रहे सशक्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से स्ट्रीट वेंडर्स को नई आशा, दिशा और ऊर्जा मिली है। यह योजना उन लाखों स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बना रही है, जो देश की असंगठित अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
इस अवसर पर सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा और बालमुकुंदाचार्य, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास एवं आवासन डॉ. देबाशीष पृष्टी, जयपुर नगर निगम प्रशासक पूनम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
गुप्त नवरात्रि 2026 : जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, मां काली को जरूर लगाएं यह भोग
पहला फोटोशूट, पहला फिल्मफेयर और पहला आईफा: भूमि पेडनेकर ने याद किया 2016 से 2026 तक का सफर
इस तिथि से शुरू होगी माघ गुप्त नवरात्रि, जानिए शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
माघ माह की चतुर्दशी तिथि, मासिक शिवरात्रि पर करें शिव-गौरी की पूजा, नोट कर लें शुभ मुहूर्त
मौनी अमावस्या 2026: 17 या 18 जनवरी, कब है सही तिथि? जानिए धार्मिक महत्व और इस दिन के नियम
सनी देओल की 'बॉर्डर' ओटीटी पर स्ट्रीम, सीक्वल से पहले याद करें 90 के दौर की देशभक्ति
वैश्विक मंच पर भारतीय प्रतिभा, ऑस्कर योग्यता सूची में तन्वी द ग्रेट और पारो की गूंज
बसंत पंचमी के साथ ही क्यों होती है होली के उत्सव की शुरुआत? जानें धर्म और ऋतु के बीच का कनेक्शन
मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर में चोरी, आरोपी निकला पूर्व कर्मचारी
राशिफल 16 जनवरी 2026: कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन, जानें करियर, परिवार और दिनभर की स्थिति
खास रहा मानुषी छिल्लर के साथ साल 2016, शेयर की 10 साल पुरानी यादें
मौनी अमावस्या : ईश्वर और पितरों की आराधना, दान-पुण्य का विशेष दिन, मिलेगी पितृदोष से शांति
राहु केतु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का दूसरा दिन रहा फैमिली ऑडियंस के नाम, कमाई में ज़बरदस्त बढ़त
ट्रेंड 2016 का हिस्सा बनीं सोनाक्षी सिन्हा, शानदार यादों की दिखाई झलक
राशिफल 17 जनवरी 2026: मकर राशि में बुध का गोचर, कई राशियों के लिए दिन रहेगा खास और सकारात्मक
करूर भगदड़ मामले में सीबीआई ने अभिनेता विजय को पूछताछ के लिए भेजा समन, 19 जनवरी को होना होगा पेश
जापान में 'पुष्पा 2' रिलीज होने के बाद रश्मिका मंदाना को मिला 'सच्चा प्यार', लेटर दिखाकर फीलिंग की शेयर
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने फैंस को कराया अपनी बेटी से इंट्रोड्यूस, नाम का किया खुलासा
UAE के राष्ट्रपति पहुंचे भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्वागत, बोले- अपने भाई को लेने पहुंचा

भारत से व्यापार पर ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन बोले, हम जीरो टैरिफ में रखते हैं यकीन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचन: पार्टी ने जारी की ‘संगठन पर्व-2024’ की ऐतिहासिक प्रगति रिपोर्ट
राशिफल 19 जनवरी: सप्ताह के पहले दिन बदलेगा सितारों का खेल, जानिये किसके हाथ लगेगी बाजी
'इश्कां दे लेखे' मेरे लिए एक सपना है, जिसे मैंने हर दिन जिया है: ईशा मालवीय
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने नुपूर-स्टेबिन की शादी में लगाए चार चांद, फोटो शेयर की
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की 'दो दीवाने शहर में' 20 फरवरी को होगी रिलीज
सनी देओल की 'बॉर्डर' ओटीटी पर स्ट्रीम, सीक्वल से पहले याद करें 90 के दौर की देशभक्ति
'मेरी सास कभी झूठ नहीं बोलती', शादी के 25 साल बाद अक्षय कुमार को आई डिंपल कपाड़िया की याद
2016 के ट्रेंड में डूबे करण जौहर, 'ऐ दिल है मुश्किल' से 'कॉफी विद करण' तक, ताजा कीं यादें
'राहु केतु' और 'हैप्पी पटेल' की टक्कर, वीकेंड पर कौन बना दर्शकों का पसंदीदा
कश्मीर में शूटिंग से उत्साहित निहारिका चौकसे, बोलीं- 'अनु-आर्य का प्रपोजल सीक्वेंस होगा यादगार'
अमिताभ बच्चन ने पुलकित सम्राट की फिल्म ‘राहु केतु’ की सराहनीय प्रशंसा की, फ़िल्म होगी16 जनवरी 2026 को रिलीज़
"मेरे पास मां है", जावेद अख्तर ने अपनी कलम से लिखे इन फिल्मों के बेहतरीन डायलॉग
'संगीत में कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं,' एआर रहमान के बयान पर सिंगर शान ने रखा अपना पक्ष
बच्चियों के किडनैप की गुत्थी को सुलझाती दिखेंगी रानी मुखर्जी, 'मर्दानी 3' का ट्रेलर बढ़ा देगा धड़कनें
जावेद अख्तर : जेब में चंद पैसे लेकर निकल पड़े थे स्टार बनने, फुटपाथ पर गुजारी कई रातें
बॉलीवुड की प्यारी 'छोटी बहन' नंदा ने लोगों के दिलों पर छोटी अमिट छाप, मेहनत के दम पर हासिल किया स्टारडम
गले में सूजन और खराश से छुटकारा दिलाएंगे आयुर्वेदिक नुस्खे
जेम्स डीन के साए तले उभरा विद्रोही सितारा, साल मिनियो ने छोटी सी उम्र में कमाया बड़ा नाम
मामूली सी दिखने वाली चांगेरी घास है गुणों का खजाना, हृदय रोगों से लेकर ल्यूकोरिया तक में असरदार
20 मिनट का ध्यान तन और मन के लिए संजीवनी, हार्मोन संतुलन में भी मिलेगी मदद
सर्दियों में सिर-कान और पैर की मालिश जरूरी, एक-दो नहीं मिलते हैं कई लाभ
पीठ और बदन दर्द से परेशान? ये 4 आसान घरेलू उपाय देंगे तुरंत आराम
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
Fashion Tips: किसी भी ड्रेस में दिखना है स्लिम ट्रिम, तो न करें फैशन से जुड़ी गलतियां
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामोल सुरक्षित, ऑटिज्म या एडीएचडी का खतरा नहीं: स्टडी
शंख भस्म: कैल्शियम से भरपूर है शंख भस्म, हड्डियों और जोड़ों को देती है नया जीवन
मौन व्रत : दुरुस्त सेहत तो कोसों दूर रहती हैं मानसिक समस्याएं
दवा और सही आहार के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन का स्तर, जानें कारण से लेकर सही तरीका
शरीर को अनगिनत फायदे देता है दालचीनी और शहद का कॉम्बिनेशन, जानें फायदों से लेकर सावधानी
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल या दिल से जुड़ी समस्या से हैं परेशान? इस पेड़ की छाल दिलाएगी मुक्ति
मासिक धर्म और गर्भाशय से जुड़ी बीमारियों के लिए दवा है मेथी के लड्डू, संतुलित रहेंगे हार्मोन
मोरिंगा : बढ़ते वजन को घटाने में मददगार, शरीर को अंदर से करता है डिटॉक्स
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
पथरी से राहत दिलाने में मदद करता है सर्पासन, ऐसे करता है काम
मोमोज-चाऊमीन से डायबिटीज का खतरा, दिल की सेहत पर भी पड़ता है असर
बॉडी डिटॉक्स से मजबूत इम्युनिटी तक, सुबह खाली पेट गुनगुने नींबू पानी के जबरदस्त फायदे
देखें आज 19/01/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope