• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर जिले की गौशालाओं में चलाया सफाई महाभियान, श्रीपिंजरापोल गौशाला में सेंकड़ो गोभक्तों ने की सफाई

Cleanliness campaign launched in cow sheds of Jaipur district, hundreds of cow devotees cleaned Sripinjrapol cow shed - Jaipur News in Hindi

जयपुर। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में बन रहे मंदिर में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत मंदिरों के साथ-साथ रविवार को प्रदेश की गौशालाओं की भी सफाई के लिए अभियान चलाया गया। इस कार्य की पहल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद ने की । परिषद के संरक्षक डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि रविवार को श्रीपिंजरापोल गौशाला से सफ़ाई अभियान की शुरूआत हुई। तीन घण्टे तक चले सफाई अभियान में करीब सौ से अधिक गौभक्तों ने गौशाला परिसर में बिखरे प्लास्टिक के कचरे व गंदगी की साफ-सफाई की। शाम को गौशाला परिसर में रोशनी की गयी।

गोशाला समिति के अध्यक्ष राधेश्याम विजवर्गिया ने बताया कि सेवा कार्य में शिवरतन चितलांगिया व हेनिमैन चेरिटेबल मिशन सोसाइटी की सचिव मोनिका गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने साफ़ सफ़ाई की । परिषद के अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि जयपुर ज़िले की 35 गौशालाओं में रविवार को सफ़ाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में एकत्रित किए गए प्लास्टिक के कचरे को एक स्थान पर जलाया गया । श्री पिंजरापोल गौशाला में यह सफ़ाई अभियान आगामी 10 दिन तक लगातार जारी रहेगा।
22 जनवरी को गौशाला में ये रहेंगे कार्यक्रम
डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि सोमवार 22 जनवरी को प्रात: साढे 7 बजे पंचगव्य से गौमाता का स्नान किया जाएगा। साथ ही गौठान की साफ-सफाई कर शाम को लाइटिंग होगी। उन्होंने बताया कि गौशाला परिसर में रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक गौमाता को रामधुनी सुनाई जाएगी। सोमवार शाम 4 बजे से सुंदरकांड का पाठ होगा। सुंदरकांड पाठ के बाद राम दरबार का पूजन व गौमाता का अभिषेक किया जाएगा। देर शाम को गौशाला परिसर में गाय के गोबर से बने 5100 दीपकों से दीप महोत्सव होगा। अंत में गौभक्तों के लिए प्रसादि होगी। साथ ही गौशालाओं को पुष्प मालाओं से सजाया जाएगा। सभी गौशालाएं अपने-अपने स्तर पर भव्य आयोजन करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cleanliness campaign launched in cow sheds of Jaipur district, hundreds of cow devotees cleaned Sripinjrapol cow shed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, ayodhya, shri ram janmabhoomi, pran pratistha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved