• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लॉटरी से किया जाएगा मिट्टी कामगारों का चयन

Clay workers will be selected through lottery - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान सरकार के बजट घोषणा वर्ष-2024-2025 के अनुसार 1000 विद्युत चालित चाक व पगमिल (मिट्टी गूंथने की मशीन) मिट्टी के कामगारों को देने की योजना के तहत 13 जनवरी को प्रात: 11 बजे उद्योग भवन के सभागार में लॉटरी के माध्यम से 8 जिलो के 160 मिट्टी कामगारों का चयन किया जाएगा।

श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक ने बताया सभागार मे उपस्थित जन लाटरी निकलेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि राजस्थान के सभी जिलों से लगभग 13 हजार ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से चयनित 1000 कामगारों को विधुत चालित चाक व मिट्टी गूंथने की मशीनों का वितरण किया जाना है। प्रथम चरण में 25 जिलों का चयन किया गया है, उनमें से करौली जिला प्रथमता चयनित कर लॉटरी निकाली जा चुकी है। दूसरे चरण में सवाई माधोपुर , भरतपुर, धौलपुर, दौसा, टोंक, बूंदी, कोटा व बारां जिलों की लॉटरी 13 जनवरी को निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि चयनित कामगारों को जिला मुख्यालय पर 20 के समूह में 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जावेगा। इसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त कामगारों को राज्यस्तरीय समारोह में विधुत चालित चाक व पगमिल (मिट्टी गुथंने की मशीन) वितरित किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Clay workers will be selected through lottery
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: clay, workers, selected, through, lottery, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved