• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्य सचिव कल करेंगे विशेष योग्यजन शिविरों की द्वितीय चरण की प्रगति की समीक्षा

Chief Secretary will review the progress of Phase II of specially qualified camps - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्य सचिव अशोक जैन गुरुवार को 10 बजे शासन सचिवालय में राज्य में संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर के द्वितीय चरण की प्रगति की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समस्त जिला कलेक्टर एवं संबंधी अधिकारियों से रूबरू होकर समीक्षा करेंगे।

मुख्य सचिव इस अवसर पर निःशक्तता प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रगति के साथ-साथ कृत्रिम अंग व उपकरणों की संख्या का आंकलन, क्रय करने के आदेश, वितरण शिविर की दिनांक, स्थान व कार्य योजना तथा विशेष योग्यजन पोर्टल से संबंधित समस्याओं के समाधान और प्रगति पर चर्चा करेंगे । विशेष योग्यजन निदेशक, डॉ. समित शर्मा ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंस के दौरान प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग के अलावा जिला मुख्यालय स्थित समस्त जिला कलेक्टर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, संभाग मुख्यालय के संबंधित मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उप निदेशक, सहायक निदेशक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Secretary will review the progress of Phase II of specially qualified camps
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief secretary ashok jain, chief secretary rajasthan, ashok jain, dr samit sharma, pundit deendayal upadhyaya specially camp, rajasthan secretariat, phase ii specially qualified camps, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved