• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान की विकास योजनाओं पर केंद्र से चर्चा करेंगे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, दिल्ली के दो दिवसीय दौरे में 17 से अधिक बैठकें प्रस्तावित

Chief Secretary V. Srinivas to Discuss Rajasthans Development Schemes with the Centre; Over 17 Meetings Planned During Two-Day Delhi Visit - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की विकास योजनाओं को गति देने और केंद्र सरकार के साथ समन्वय मजबूत करने के लिए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 2 एवं 3 नवंबर को नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 17 से अधिक बैठकों में भाग लेकर राजस्थान की प्रमुख योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े विषय रखेंगे। श्रीनिवास 2 नवंबर को गृह कार्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति से मुलाकात करेंगे। दो दिवसीय दौरे में विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनकी बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में डिरेगुलेशन एवं कंप्लायंस रिडक्शन पर भी चर्चा होगी। इसके तहत नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा अनुपालन का बोझ कम करने से जुड़े सुधारों पर केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।
मुख्य सचिव जल जीवन मिशन, विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ‘वीबी–जी राम जी’, राजस्थान हाईवे मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट (आरएचएमपी), जयपुर मेट्रो तथा पीएम ई-बस सेवा से संबंधित विषयों पर केंद्रीय मंत्रालयों के साथ आगे की कार्रवाई को लेकर चर्चा करेंगे। इन बैठकों में प्रदेश की आवश्यकताओं तथा योजनाओं और परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय पर जोर रहेगा।
नीति आयोग के साथ मुख्य सचिवों के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों एवं संबंधित विषयों पर भी बैठक होगी। इसके अतिरिक्त, ऊर्जा क्षेत्र के सुधारों को लेकर बैठक प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Secretary V. Srinivas to Discuss Rajasthans Development Schemes with the Centre; Over 17 Meetings Planned During Two-Day Delhi Visit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: v srinivas, rajasthan chief secretary, bhajanlal sharma, rajasthan development projects, jal jeevan mission, jaipur metro, pm e-bus sewa, rajasthan highway modernization project, niti aayog, deregulation, compliance reduction, new delhi visit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved