• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस में रखी वैश्विक प्रशासन की रूपरेखा : नागरिक प्रथम के भारतीय मॉडल से विश्व को दिखाई नई राह

जयपुर। आज जब संपूर्ण विश्व प्रशासनिक शिथिलता, जटिलताओं और जन-असंतोष के दौर से गुजर रहा है, तब ग्रीस की ऐतिहासिक राजधानी एथेंस से एक भारतीय प्रशासक की दृष्टि ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक नई चेतना का संचार किया है। राजस्थान के मुख्य सचिव और अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (आईआईएएस) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने आईएएसआईए प्रबंधन बोर्ड की बैठक में जिस प्रखरता और स्पष्टता से लोक प्रशासन का खाका खींचा है, वह निसंदेह वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रशासनिक प्रभाव का प्रत्यक्ष प्रमाण है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का यह संबोधन केवल एक सम्मेलन का भाषण भर नहीं है, बल्कि यह भविष्य के लोक-कल्याणकारी राज्य का दर्शन है। उन्होंने जो मूल बात कही, वह हर संवेदनशील हुकूमत के दिल में उतरनी चाहिए—'राष्ट्र प्रथम, नागरिक प्रथम'। जब तक किसी देश की नीतियां, उसकी फाइलें और उसके दफ्तर आम नागरिक के जीवन को सुगम, सरल और गरिमापूर्ण नहीं बनाते, तब तक बड़ी-बड़ी डिग्रियों और भारी-भरकम बजटों का कोई अर्थ नहीं रह जाता। श्रीनिवास जी के इस वैश्विक नेतृत्व की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे सिद्धांतों को धरातल पर उतारने का हुनर जानते हैं। उन्होंने जिस 'आईआईएएस शासन सूचकांक' (Governance Index) की पहल की है, वह दुनिया भर के सार्वजनिक संस्थानों की कार्यकुशलता और जवाबदेही को कसौटी पर कसने का एक वैज्ञानिक माध्यम बनेगा। एथेंस में इसकी रूपरेखा रखकर और आगामी नवंबर में सियोल में इसका व्यापक तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करने की योजना बनाकर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत अब केवल दूसरों की व्यवस्थाओं का अनुसरण करने वाला देश नहीं रहा, बल्कि वह विश्व के लिए नए और पारदर्शी मानक तय कर रहा है।
मुख्य सचिव द्वारा 'ग्लोबल साउथ' यानी विकासशील दुनिया की आवाज को प्रमुखता से उठाना विशेष रूप से रेखांकित करने योग्य है। इतिहास में यह पहला अवसर है जब भारत को आईआईएएस का वैश्विक नेतृत्व प्राप्त हुआ है, और श्रीनिवास जी ने इस दायित्व को निभाते हुए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर विकासशील देशों की भागीदारी को एक नई ऊंचाई दी है। नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में 58 देशों के 758 प्रतिनिधियों का जुटना, और उसके बाद ग्लासगो, रोम तथा अब सियोल की तैयारी—यह सब उनके सक्षम नेतृत्व और समन्वय कौशल का जीवंत उदाहरण है।
विश्वविद्यालयों, अकादमियों और शासन तंत्र को आपस में जोड़ने के लिए उनके द्वारा प्रस्तावित 'आईएएसआईए प्रैक्टिस नेटवर्क' की योजना अत्यंत व्यावहारिक है। इसका सीधा अर्थ यही है कि विश्वविद्यालयों के कमरों में होने वाले शोध केवल अलमारियों की शोभा न बनें, बल्कि वे सीधे नीति-निर्माण का हिस्सा बनकर आम आदमी के दुख-दर्द को दूर करने में काम आएं।
वर्ष 2030 में इस वैश्विक संस्था के शताब्दी वर्ष की ओर देखते हुए, नैतिक नेतृत्व और निरंतर प्रशिक्षण पर उनका जोर देना यह बताता है कि मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के पास वर्तमान की चुनौतियों का समाधान ही नहीं, बल्कि आने वाले दशकों की प्रशासनिक आवश्यकताओं की भी एक स्पष्ट और दूरदर्शी दृष्टि है। एथेंस के इस गरिमामयी मंच से उन्होंने भारत की लोक-कल्याणकारी प्रशासनिक मेधा का परचम लहराकर हम सभी को गौरवान्वित किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Secretary V. Srinivas Outlines Global Governance Framework in Athens
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief secretary, v srinivas, outlines global governance, framework, athens, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved