• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सामाजिक लेखा परीक्षा, जवाबदेही एवं पारदर्शिता सोसायटी की शासी निकाय की बैठक आयोजित

Chief Secretary V. Srinivas chaired the meeting of the governing body of the Society for Social Audit, Accountability and Transparency. - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में बुधवार को शासन सचिवालय में सामाजिक लेखा परीक्षा, जवाबदेही एवं पारदर्शिता सोसायटी(एसएसएएटी) की शासी निकाय की चतुर्थ बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान सोसायटी की ओर से महात्मा गांधी नरेगा योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, 15वां वित्त आयोग, मिड-डे-मील तथा केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण की प्रगति का अवलोकन किया गया। साथ ही वर्ष 2025-26 में मनरेगा योजना के अलावा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, समग्र शिक्षा योजना, भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल की योजनायें और सामाजिक सुरक्षा पेंशन व सहायता योजना का सामाजिक अंकेक्षण किये जाने का अनुमोदन किया गया। इसी प्रकार वर्ष 2022-23 व 2023-24 के वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन व विभिन्न वर्षों के लेखों तथा अंकेक्षण रिपोर्ट का अनुमोदन किया गया। मुख्य सचिव ने सोसायटी की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने, सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में वर्णित इश्यूज के बारे में प्रभावी कार्यवाही करने, सामाजिक अंकेक्षण दल का मुख्यालय से समय-समय पर निरीक्षण किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास विभाग श्रेया गुहा, प्रमुख महालेखाकार राजस्थान, शासन सचिव वित्त बजट, शासन सचिव, पंचायती राज विभाग, शासन सचिव, श्रम एवं नियोजन विभाग, शासन सचिव ग्रामीण विकास विभाग, आयुक्त मनरेगा, निदेशक, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग एवं निदेशक सामाजिक लेखा परीक्षा जवाबदेही एवं पारदर्शिता सोसायटी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Secretary V. Srinivas chaired the meeting of the governing body of the Society for Social Audit, Accountability and Transparency.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, chief secretary v srinivas chaired the government secretariat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved