• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस में भारत के राजदूत से की शिष्टाचार भेंट

Chief Secretary V. Srinivas Calls on Indias Ambassador to Greece in Athens - Jaipur News in Hindi

- कार्मिक प्रशासन और गवर्नेंस के क्षेत्र में भारत–ग्रीस संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (आईआईएएस) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को ग्रीस की राजधानी एथेंस स्थित भारतीय दूतावास में ग्रीस में भारत के राजदूत रवि शंकर से शिष्टाचार भेंट की। ग्रीस की आधिकारिक यात्रा के दूसरे दिन हुई इस बैठक में कार्मिक प्रशासन और गवर्नेंस के क्षेत्र में भारत–ग्रीस द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक वातावरण में हुई बातचीत का मुख्य विषय इन क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाना रहा।
मुख्य सचिव एथेंस में आयोजित इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स एंड इंस्टीट्यूट्स ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (आईएएसआईए) के वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए ग्रीस की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वे लोक प्रशासन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही, गवर्नेंस और आईआईएएस के कार्यों से संबंधित विचार-विमर्श में भाग ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Secretary V. Srinivas Calls on Indias Ambassador to Greece in Athens
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: v srinivas, rajasthan chief secretary, ravi shankar, indian ambassador to greece, india greece relations, athens, personnel administration, good governance, public administration, iias, iasia conference 2026, international cooperation, rajasthan government, diplomatic meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved