• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्य सचिव ने ली जनसुनवाई एवं परिवेदनाओं के निस्तारण संबंध में समीक्षा बैठक

Chief Secretary took review meeting regarding public hearing and disposal of grievances - Jaipur News in Hindi

जयपुर । प्रदेश की मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि जनसुनवाई शिविर आमजन की समस्या का तुरंत निस्तारण करने व सुशासन उपलब्ध कराने का बेहतरीन जरिया है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी ऐसी व्यवस्था करें कि ज्यादा से ज्यादा लोग शिविरों में आएं और समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही हो सके।
श्रीमती शर्मा गुरुवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में जनसुनवाई एवं परिवेदनाओं के निस्तारण के संबंध में समीक्षा कर रही थी। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारीगण शिविरों के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें और शिविरों का निरीक्षण और मॉनिटरिंग भी निरंतर करें। उन्होंने शिविरों के बारे में संबंधित जनप्रतिनिधियों को भी अग्रिम सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
श्रीमती शर्मा ने कहा कि जून माह में होने वाली सभी जनसुनवाइयों को मुख्य सचिव कार्यालय, प्रमुख शासन सचिव, सचिव कार्यालय के स्तर पर भी वर्चुअली देखा जाएगा। इस दौरान सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों से मई माह में आयोजित शिविरों में समस्याओं के निस्तारण व समस्याओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने जून में होने वाली जनसुनवाइयों पर विशेष फोकस रखते हुए समस्याओं के तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि जनसुनवाई शिविरों के पीछे सरकार की मंशा आमजन को उनकी समस्याओं का सहज और त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। अधिकारीगण दिलचस्पी रखते हुए समाधान होने या नहीं होने पर प्रार्थी से व्यक्तिगत फीडबैक लेंगे तो आमजन की संतुष्टि का स्तर बढ़ जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रोएक्टिव होकर सरकार की मंशा को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।
सचिव, मुख्यमंत्री सुश्री आरती डोगरा ने जनसुनवाई शिविरों के बारे में पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बैठक से जुड़े सभी अधिकारियों ने आगामी माह में बेहतर परिणाम के लिए मुख्य सचिव को आश्वस्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Secretary took review meeting regarding public hearing and disposal of grievances
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief secretary, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved