• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्य सचिव सुधांश पंत अचानक पहुंचे ग्रेटर निगम मुख्यालय, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Chief Secretary Sudhansh Pant suddenly reached Greater Corporation Headquarters, created panic among employees - Jaipur News in Hindi

जयपुर। बुधवार सुबह 9.25 बजे मुख्य सचिव सुधांश पंत अचानक ग्रेटर नगर निगम के मुख्यालय पहुंच गए। सुधांश पंत के अचानक पहुंचने से निकम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी कर्मचारी अपनी सीट पर पहुंच गए और फाइलों को व्यवस्थित करने में जुट गए। मुख्य सचिव सीधे मुख्यालय पहुंचे और शाखाओं का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने व्यवस्थाओं के साथ पत्रावलियों को देखा और अधिकारियों से पेंडेंसी की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कार्मिकों की उपस्थिति की भी जानकारी ली। बता दें कि जेडीए और जिला कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण करने के बाद सीएस अचानक ग्रेटर निगम मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न शाखाओं में जाकर निरीक्षण किया और कार्मिकों से पत्रावलियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कार्मिकों से पेंडेंसी को लेकर भी सवाल किए। सुधांश पंत ने करीब एक घंटे तक निगम मुख्यालय में रहकर विभिन्न शाखाओं में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त रुकमणी रियाड़ भी उनके साथ मौजूद रही। यहां सीएस ने कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। सीएस सुधांश पंत ने आयुक्त से ऑनलाइन कामकाज की जानकारी लेने के साथ समय पर काम करने की बात कही। आयुक्त रुकमणी रियाड़ ने बताया कि मुख्य सचिव सुधांश पंत ने निगम के कामकाज को संतोषप्रद बताया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Secretary Sudhansh Pant suddenly reached Greater Corporation Headquarters, created panic among employees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, chief secretary sudhansh pant, greater municipal corporation, inspection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved