• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्य सचिव ने ली जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक

Chief Secretary Reviews Progress of Phase I of Census 2027 Operations - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास द्वारा बुधवार को राज्य में जनगणना—2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव ने आंकड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु जिला एवं चार्ज जनगणना अधिकारियों द्वारा CMMS डैशबोर्ड पर फील्ड कार्य की सक्रिय जाँच एवं निगरानी के साथ ही सतत एवं सघन फील्ड निरीक्षण करने हेतु निर्देश प्रदान किए, साथ ही HLBC वेब ऐप के माध्यम से सेटेलाइट इमेजरी में छूटे हुए स्थानों की जाँच कर सम्पूर्ण क्षेत्र और भवनों/मकानों को सम्मिलित करने के निर्देश भी प्रदान किए। मुख्य सचिव ने राज्य के एक लाख तैंतीस हजार से अधिक मकान सूचीकरण ब्लॉक में से इक्कासी हजार ब्लॉक में मकान सूचीकरण का फील्ड कार्य शुरू नहीं होने पर यहां तत्काल कार्य शुरू करने हेतु समस्त प्रमुख जनगणना अधिकारियों एवं जिला कलक्टर एवं आयुक्त नगर निगम को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने समस्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को स्व-गणना किए गये परिवारों से SE ID प्राप्त कर शत-प्रतिशत सत्यापन पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में बताया गया कि राज्य में स्व-गणना के माध्यम से पंद्रह लाख से अधिक परिवारों द्वारा प्रथम चरण की प्रश्नावली भरी गई है।
जयपुर रहा प्रथम स्थान पर
राज्य में स्व-गणना पत्र के अंतर्गत भरे गये प्रपत्रों में जयपुर जिले ने 21.4 प्रतिशत अर्थात लगभग 32 लाख परिवारों की स्व-गणना पूर्ण कर प्रथम स्थान पर रहा।
संभागीय जनगणना अधिकारी एवं संभागीय आयुक्त जयपुर, प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर जयपुर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं आयुक्त नगर निगम जयपुर को मुख्य सचिव ने प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए उत्साहवर्द्धन किया। सीकर जिला 11.2 प्रतिशत परिवारों की स्व-गणना करवा कर राज्य में द्वितीय स्थान पर रहा।
इस दौरान मुख्य सचिव ने राज्य के निवासियों से प्रगणकों को सही और पूर्ण जानकारी प्रदान कर जनगणना से जन कल्याण के इस महापर्व में अपना अमूल्य योगदान देने की अपील की।
बैठक में रवि कुमार सुरपुर, राज्य समन्वयक एवं नोडल अधिकारी एवं शासन सचिव, सांख्यिकी विभाग, बिष्णु चरण मल्लिक, निदेशक, जनगणना कार्य,विनेश सिंघवी, निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी सहित जनगणना कार्य निदेशालय एवं राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Secretary Reviews Progress of Phase I of Census 2027 Operations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan census 2027, v srinivas, jaipur census ranking, sikar census, self enumeration india, census housing listing, cmms dashboard, hlbc app, rajasthan government meeting, census progress report, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved