• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मुख्य सचिव ने ली ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 'ग्राम'उदयपुर की समीक्षा बैठक

जयपुर। प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक जैन ने गुरूवार को शासन सचिवालय में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट ‘ग्राम‘ उदयपुर की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में ग्राम उदयपुर की अब तक तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में ‘ग्राम‘ उदयपुर की सह आयोजक संस्था फिक्की की ओर से प्रस्तुतिकरण दिया गया। प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी नीलकमल दरबारी ने इस आयोजन की अभी तक की तैयारियों और कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘ग्राम‘ में जाजम बैठक, स्मार्ट फार्म और प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीक से रूबरू करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करना है।
मुख्य सचिव अशोक जैन ने निर्देश दिए कि ‘ग्राम‘ उदयपुर में विदेशी प्रतिनिधिमंडल की सहभागिता को बढ़ाया जाए। साथ ही जाजम चैपाल में किसानों को उनकी समझ में आने वाली सरल भाषा में जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर वनोपज बड़ी मात्रा में उत्पादित होती है, इसलिए जैविक उत्पादों के विक्रय का काउंटर प्रदर्शनी स्थल पर स्थापित किया जाए ताकि स्थानीय उत्पादकों को इसका लाभ मिल सके।
जैन ने उदयपुर संभागीय आयुक्त को निर्देश दिए कि स्थनीय कंपनियों और उद्यमियों को भी इस आयोजन में शामिल किया जाए। उन्होंने ‘ग्राम उदयपुर‘ में राष्ट्रीय कृषि बाजार का एक माॅडल स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को इसके बारे में जानकारी मिल सके। किसानों को इस आयोजन के बारे में ज्यादा-ज्यादा से पता चल सके इसके लिए आईईसी गतिविविधियों को बढ़ाने की बात कही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Secretary review meeting of Lee Global Rajasthan Agritech Meet Gram Udaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief secretary ashok jain, global rajasthan agritech meet gram udaipur, gram udaipur -2017, ias neelkamal darbari, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved