• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री का रामदेवरा दौरा : बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, पावन समाधि पर की पूजा-अर्चना

Chief Ministers Visit to Ramdevra: Offered Prayers at Baba Ramdev Temple and Sacred Samadhi - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जैसलमेर के रामदेवरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर में पावन समाधि के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में डालीबाई की समाधि के भी दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने जम्मा-जागरण स्थल पर बाबा रामदेव की रिक्खियों का श्रवण भी किया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने निःशुल्क भोजनशाला में श्रद्धालुओं को प्रसादी परोसी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बस स्टैण्ड से पदयात्रा प्रारंभ की तथा मुख्य बाजार से होते हुए मंदिर तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा रामदेव की ध्वजा (नेजा) थामे पदयात्रा की। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, विधायकगण छोटू सिंह भाटी और महंत प्रताप पुरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी भक्तिभाव से उनके साथ पदयात्रा में शामिल हुए। इससे पूर्व रामदेवरा पहुंचने पर मुख्यमंत्री का श्रद्धालुओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी का अभिनंदन स्वीकार किया। मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने रामदेवरा के मुख्य बाजार में जनप्रतिनिधियों के साथ चाय पी तथा आमजन से बातचीत की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Ministers Visit to Ramdevra: Offered Prayers at Baba Ramdev Temple and Sacred Samadhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhajan lal sharma, ramdevra, baba ramdev temple, ramdevra visit, jaisalmer, rajasthan cm, baba ramdev samadhi, dali bai samadhi, ramdevra yatra, rajasthan news, religious visit, rajasthan government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved