• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री का भरतपुर संभाग दौरा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पैतृक गांव अटारी में भव्य स्वागत

Chief Ministers visit to Bharatpur division - Grand welcome to Chief Minister Bhajan Lal Sharma in his native village Attari. - Jaipur News in Hindi

- किसानों की पीड़ा को मैंने करीब से देखा, उनकी खुशहाली मेरी पहली प्राथमिकता - मुख्यमंत्री

- पूरे गांव की नंगे पैर परिक्रमा की, पैतृक निवास पर माता-पिता का आशीर्वाद लिया, पारिवारिक लोक देवता, चामुण्डा माता मंदिर में किए दर्शन जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पदभार संभालने के करीब डेढ माह बाद सोमवार को पहली बार अपने पैतृक गांव अटारी पहुंचे। क्षेत्र के निवासियों ने हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री का दिल खोल कर स्वागत किया। छतों पर चढ़े महिला, पुरूष और बच्चों ने फूल बरसा कर उनका भव्य स्वागत किया तो भाव-विभोर हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नंगे पांव ही पूरे गांव की परिक्रमा कर ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक निवास पहुंचकर माता-पिता का आशीर्वाद भी लिया।
स्वागत के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार आमजन की सरकार है। मैं स्वयं किसान परिवार से आता हूं, किसान की पीड़ा को मैंने करीब से देखा है।
उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर खुशहाल बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। सरकार बनने के बाद इस दिशा में काम करते हुए हमने गेंहू खरीद पर समर्थन मूल्य की राशि बढ़ाने, किसान सम्मान निधि में वृद्धि जैसे किसान हितैषी फैसले किए हैं।
जो कहा वो किया, ईआरसीपी का वादा निभाया-
शर्मा ने कहा कि एकीकृत ईआरसीपी परियोजना को हर हाल में पांच साल में पूरा किया जाएगा। ईआरसीपी परियोजना के माध्यम से पूर्वी राजस्थान के लिए पेयजल व सिंचाई हेतु भरपूर पानी उपलब्ध हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए हमने उज्ज्वला योजना सहित चयनित बीपीएल परिवार की महिलाओं को 450 रूपए में एलपीजी सिलेण्डर देने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री की हर गारंटी को हम पूरा करेंगे।
पेपरलीक के दोषियों को मिलेगी सजा-
मुख्यमंत्री ने कहा कि गत वर्षों में पेपरलीक की घटनाओं से प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। हमने इन मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है और इन मामलों में दोषी एक-एक व्यक्ति को सजा दिलाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और सरकार प्रदेश में किसी भी प्रकार की गुण्डागर्दी और आपराधिक तत्वों को बर्दाश्त नहीं करेगी।
शर्मा ने पैतृक गांव में पारिवारिक लोक देवताओं के थान, चामुण्डा माता मंदिर में दर्शन किए और गांव में स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इससे पहले शर्मा ने बछामदी स्थित बिहारी जी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
इस दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक जगत सिंह, शैलेश सिंह, नौक्षम चौधरी, पूर्व विधायक बच्चू सिंह बंशीवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Ministers visit to Bharatpur division - Grand welcome to Chief Minister Bhajan Lal Sharma in his native village Attari.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief ministers visit to bharatpur division, - grand welcome, to chief minister bhajan lal sharma, in his native village attari, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved