• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान - ड्रोन से होगा चतुर्थ एवं पांचवें चरण के कार्याें का सर्वे

Chief Minister Water Swavalamban Abhiyan - Survey of works of fourth and fifth phase from drone - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान नदी बेसिन एवं जल संसाधन योजना प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीराम वेदिरे ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के आगामी चतुर्थ और पांचवें चरण के कार्याें का सर्वे ड्रोन से किया जाएगा जिससे समय एवं मानवश्रम की बचत होने के साथ ही गुणवत्ता भी रहेगी। वेदिरे बुधवार को अभियान के तृतीय चरण के शुभारम्भ की तैयारियों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वायत्त शासन विभाग के अधिकारियों को शहरी क्षेत्र में जल-भराव ग्रसित (वाटर लॉक्ड) क्षेत्र को चिन्हित कर जनवरी के अन्त तक कार्याें के प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक में प्रमुख शासन सचिव स्वायत्त शासन मंजीत सिंह, प्रमुख शासन सचिव जल संसाधन शिखर अग्रवाल, शासन सचिव ग्रामीण विकास रोहित कुमार, आयुक्त कृषि विकास सीताराम जी भाले, आयुक्त नदी बेसिन प्राधिकरण एम.एस.काला, प्रधान मुख्य वन संरक्षक ए.के.गोयल, आयुक्त जलग्रहण विकास एवं भू-सरंक्षण अनुराग भारद्वाज सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Water Swavalamban Abhiyan - Survey of works of fourth and fifth phase from drone
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister jal swavalamban campaign, principal government secretary, autonomous government manjeet singh, principal government secretary water resources shikhar agarwal, govt secretary rural development rohit kumar, commissioner agriculture development sitaram ji bhale, commissioner river basin authority ms kala, principal chief conservator of forests ak goel, commissioner water development and earth conservation anurag bharadwaj, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved