जयपुर। प्रदेश भाजपा के प्रत्याशियों के चयन की रायशुमारी के दूसरे चरण की तीसरे दिन की बैठक दिल्ली रोड़ स्थित के.के. राॅयल होटल में आयोजित हुई। रायशुमारी के तीसरे दिन जयपुर शहर की 9, जयपुर देहात की 10 और सीकर की 8 विधानसभाओं से अपेक्षित पदाधिकारियों से रायशुमारी की गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बैठक में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जनता को करीब से देखा है और जनता ने भाजपा के सुशासन एवं विकास कार्यों को देखकर जनता ने एक बार फिर से मन बनाया है कि भाजपा की सरकार लाएंगे। उन्हांेने कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र देते हुए कहा कि आप लोग आत्मविश्वास के साथ जनता के बीच जाएंे और राज्य व केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर उनका वार्तालाप सोशल मीडिया पर अपलोड करें ताकि आमजन को सरकार की विकास योजनाओं की पूर्ण जानकारी मिल सकें।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अन्दर जिस तरह का भाईचारा है उस तरह का भाईचारा किसी भी पार्टी में देखने को नहीं मिलता है। उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा के बूथ कार्यक्रमों में सदैव भाईचारा देखने को मिलता है लेकिन कांग्रेस के बूथ कार्यक्रमों में लात-घूंसे और कार्यकर्ताओं के कपड़े फटे हुए देखने को मिलते है। राजे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जहाँ भी गई वहाँ सबसे पहले पत्थर लगाया और उसके बाद काम किया तो किया या यूं ही अधूरा छोड़ दिया लेकिन भाजपा ने सबसे पहले जनता को काम कर दिखाया और उसके बाद ही पत्थर लगाया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के रास्ते पर अब कांग्रेस चल पड़ी है। पहले कांग्रेस भाजपा पर कटाक्ष करती रहती थी कि भाजपा का कोई भी काम भगवान के बिना नहीं होता, इस पर उन्होंने कहा कि ईश्वर के बिना कोई काम नहीं हो सकता और आज यही हाल है कि कांग्रेस भी मन्दिर में जाने लगी है।
भाजपा किसी व्यक्ति के लिए नहीं देश के लिए काम करती है : सैनी
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope