• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भाजपा प्रदेश कार्यालय में राजे, सैनी और चन्द्रशेखर ने किया ध्वजारोहण

जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर ने आज ‘‘72वें स्वतन्त्रता दिवस’’ के अवसर पर झण्डारोहण किया तथा प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और हमारे राजस्थान प्रदेश में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में विकास के पंख लग गये है, आज कई मामलों में राजस्थान प्रदेश देश में अग्रणी श्रेणी में आ खड़ा हुआ है।

प्रदेश कार्यालय में इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा, सत्कार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अजय धांधिया, राजस्थान केशकला बोर्ड अध्यक्ष मोहन मोरवाल, पूर्व महापौर निर्मल नाहटा, महिलाऐं, पार्षद एवं कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Vasundhara Raje, BJP state president Madan Lal Saini, state general secretary Chandrashekhar flag hoisting in BJP state office
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: independence day 2018, bjp state office, chief minister vasundhara raje, bharatiya janata party, state president madan lal saini, state general secretary organization, chandrasekhar, 72th independence day, flag hoisting, best wishes to the people of the region, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved