• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से कहा - आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें, ऎसी राजस्थान प्रदेशवासियों की शुभकामनाएं

Chief Minister told the Governor - May you be healthy, live long, and wish the people of Rajasthan like this - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आमंत्रण पर उनके राजकीय निवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्यपाल सिंह की गर्मजोशी से अगवानी की। राज्यपाल कल्याण सिंह मुख्यमंत्री गहलोत के निवास पर लगभग एक घंटे तक रहे। दोनों में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्यपाल सिंह ने कहा कि मुझे पता ही नही चला कि राजस्थान में पांच साल कैसे और कब निकल गये। राजस्थान में मुझे बहुत अच्छा लगा। यहां के लोग सौम्य हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कल्याण सिंह को विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे और बार-बार मनवार करके खिलाया। गहलोत ने सिंह को कहा कि जयपुर आते रहें। आपका सानिध्य हमें अच्छा लगा। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें, ऎसी मेरी और राजस्थान के प्रदेशवासियों की शुभकामनाएं हैं।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डी.बी.गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका और राज्यपाल के सचिव श्री देबाशीष पृष्टि भी मौजूद थे। काश्मिनी को आशीर्वाद दिया - राज्यपाल कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पोती काश्मिनी को जन्मदिन पर आशीर्वाद दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister told the Governor - May you be healthy, live long, and wish the people of Rajasthan like this
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: governor kalyan singh, chief minister ashok gehlot, state residence, met, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved