• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुलिसकर्मियों की समस्याओं के प्रति मुख्यमंत्री गंभीर, गृह विभाग की बुलाई बैठक

Chief Minister serious about the problems of policemen, called a meeting of Home Department - Jaipur News in Hindi

जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग आनन्द कुमार ने बताया कि राजस्थान पुलिस के जवानों व अधिकारियों द्वारा 15 मार्च को पुलिस होली नहीं मनाने की जानकारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा इस विषय में सोमवार को मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त विभाग, महानिदेशक पुलिस एवं शासन सचिव कार्मिक विभाग से विचार विमर्श कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया गया कि पुलिसकर्मियों की सेवा संबंधी कुछ मांगें पिछले 5-6 वर्षों से विचाराधीन हैं। इनमें उनकी पदोन्नति, वेतन, अवकाश संबंधी मांगे शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस विषय को काफ़ी गंभीरता से लिया है व अधीनस्थ पुलिसकर्मियों से संबंधित एवं उनके कल्याणार्थ बिंदुओं पर अतिशीघ्र आवश्यक उचित कार्यवाही करने एवं लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिये हैं।
निकट भविष्य में पुलिसकर्मियों से संबंधित इन सभी बातों का विभाग स्तर पर परीक्षण करवाकर, एक नवीन परिप्रेक्ष्य में, भविष्योन्मुखी परिवर्तन लागू किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister serious about the problems of policemen, called a meeting of Home Department
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, additional chief secretary home department, anand kumar, chief minister bhajanlal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved