जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र से सोमवार को दोपहर में यहां राजभवन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र से मुख्यमंत्री श्री गहलोत की यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल मिश्र और मुख्यमंत्री गहलोत की राज्य की उच्च शिक्षा में किये जा रहे नवाचार सहित राज्य से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्यपाल मिश्र व मुख्यमंत्री गहलोत की यह मुलाकात पचास मिनिट तक चली। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं राज्यपाल कलराज मिश्र की अध्यक्षता में राजभवन में मंगलवार को प्रातः 11 बजे 70वां संविधान दिवस समारोहपूर्वक मनाया जायेगा। राज्यपाल मिश्र के समक्ष 70 लोगों द्वारा भारतीय संविधान की उदेशिका और मौलिक कर्तव्यों का वाचन किया जायेगा।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope