जयपुर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुशासन के लिये पूर्ण कत्र्तव्य निष्ठा, संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा गरीब को गणेश मानकर समाज के अंतिम वंचित व्यक्ति तक लाभ को पहुॅचाये। यह उदगार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद के क्लब भवन के प्रथम चरण के उद्घाटन के दौरान व्यक्त किये। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद के अधिवेशन के दौरान राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी शाहिन अली को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया तथा पवन अरोड़ा को संरक्षक बनाया गया। इस अवसर पर यह प्रस्ताव भी पास किया गया कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद क्लब भवन निर्माण का शेष कार्य पवन अरोड़ा की देख-रेख में ही पूरा किया जायेगा तथा क्लब की गर्वनिंग बाॅडी का पुर्नगठन किया जायेगा। समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पवन अरोड़ा द्वारा आर.ए.एस. क्लब की सदस्यता प्रदान की गई।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope