जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि जुमलेबाजी करके सत्ता पर आसीन हो गए। चिंता इस बात की है कि लोकतंत्र खतरे में हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रप्रेम पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या राष्ट्रप्रेमी हम नहीं हैं, क्या वे ही राष्ट्रप्रेमी हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह बात मुख्यमंत्री गहलोत ने गुरुवार को सिविल लाइंस में काग्रेस प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार ने राफेल के सौदे में भ्रष्टाचार किया है। भाजपा ने भ्रष्टाचार को काफी छिपाने का प्रयास किया । लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फिर से इस पर सुनवाई करने के लिए कहा है। अभी जो स्थिति बनी हुई वह इमरजेंसी से भी खतरनाक है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में ही जयपुर का विकास हुआ है। भाजपा धर्म के नाम पर मंदिर के नाम पर चुनाव जितती आई हैं। अब सेना की कार्रवाई पर चुनाव जितने का ख्वाब देख रही हैं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास, बीडी कल्ला आदि कांग्रेस नेता मौजूद थे।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope