समारोह राज्य सरकार जवाबदेह, पारदर्शी एवं संवेदनशील पुलिस प्रशासन देने के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कर्तव्यों और अधिकारों के बीच संतुलन बनाना सिखाता है। उन्होंने कहा कि आमजन के प्रति पुलिस के संवेदनशील व्यवहार से ‘समानता के अधिकार‘ की संविधान की मूल भावना को बल मिलता है। जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास सुदृढ होता है। राज्य सरकार जवाबदेह, पारदर्शी एवं संवेदनशील पुलिस प्रशासन देने के लिए संकल्पित है। गहलोत ने कहा कि पुलिस प्रशासन समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुष लगाने और समाज को सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी का प्रतिबद्धता से निर्वहन कर रहा है।
गहलोत बुधवार को राजस्थान पुलिस अकादमी में प्रशिक्षु आरपीएस के 53वें बैच के दीक्षांत परेड समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों की मुख्य अतिथि के रूप में सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने नवप्र्रशिक्षुओं को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अकादमी में प्राप्त प्रशिक्षण कर्तव्य-निर्वहन व समाज को न्याय दिलाने में सहायता करेगा। उन्होंने कहा कि देश महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलते हुए विश्व में मजबूत लोकतंत्र के रुप में स्थापित हुआ है।
यहां विविधताओं के बावजूद हमने संवैधानिक सिद्धांतों के बल पर देश को एकजुट रखा है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि वे गांधीजी के बताये हुए रास्ते पर चलकर अपने दायित्वों की पालना करें तथा राज्य में शांति और सद्भाव की परम्परा को मजबूत बनाए रखने में अपना योगदान दें।
नए संसद भवन का उद्घाटन भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'जब हम सड़क पर पिट रहे थे, प्रधानमंत्री फोटो खिंचवाने में व्यस्त थे' : साक्षी मलिक
शीर्ष पहलवानों का धरना : जंतर-मंतर पर पसरा सन्नाटा, पुलिस बोली- फिर से इकट्ठा नहीं होने देंगे
Daily Horoscope