• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मॉर्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा : सेंट्रल पार्क में लोगों से की मुलाकात,,सीएम ने कहा -सुबह-सुबह योग-व्यायाम जरूर करें, स्वस्थ रहें

Chief Minister Bhajanlal Sharma on morning walk: met people in Central Park, CM said - Do yoga and exercise early in the morning, stay healthy - Jaipur News in Hindi

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार सुबह जयपुर के सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक किया। उन्होंने वॉक के साथ लोगों से संवाद भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘फिट इंडिया‘‘ अभियान के संकल्प को साकार करने की दिशा में अपना महत्‍वपूर्ण योगदान देने का संदेश दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर लोग पहले तो आश्चर्यचकित हुए, फिर उनके साथ ही कदमताल मिलाते हुए वॉक करने लगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को सुबह-सुबह योग, व्यायाम या मॉर्निंग वॉक जरूर करना चाहिए जिससे वे स्वस्थ रहेंगे तथा पूरे दिन ताजगी तथा ऊर्जावान रहते हुए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने सेंट्रल पार्क स्थित प्राचीन मन्दिर महामाया दरबार और बालाजी मन्दिर में दर्शन किए। इसके बाद भजनलाल शर्मा ने आमजन के साथ चाय पर चर्चा भी की। इस दौरान जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Bhajanlal Sharma on morning walk: met people in Central Park, CM said - Do yoga and exercise early in the morning, stay healthy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister bhajanlal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved