जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को अल्बर्ट हॉल से प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम के सफाईकर्मियों को पीपीई किट का वितरण किया। साथ ही, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चैक भी सौंपे। श्री शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा रामनिवास बाग में पौधारोपण भी किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
19 मार्च को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा राजस्थान दिवस
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में 30 मार्च 1949 को भारतीय नववर्ष की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रेवती नक्षत्र इंद्रयोग में वृहद् राजस्थान की स्थापना की गई थी। इसलिए हमने पिछले वर्ष राजस्थान दिवस को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मनाने का निर्णय लिया था। इस वर्ष 19 मार्च को यह गौरवशाली दिवस पूरे प्रदेश में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान दिवस के भव्य आयोजन की शुरुआत स्वच्छता कार्यक्रम से हुई है। हमारा संकल्प है कि राजस्थान न केवल आर्थिक रूप से समृद्ध हो, बल्कि स्वच्छता और स्वास्थ्य के मामले में भी देश का अग्रणी राज्य बने। उन्होंने कहा कि राजस्थान महल, किले, झील, रेगिस्तान एवं अभयारण्य की ऐतिहासिकता एवं समृद्धता वाला प्रदेश है, इसलिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। यहां विविधता में भी एकता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान को बनाया जन आंदोलन
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान प्रारंभ कर स्वच्छता को पूरे देश में जन-आंदोलन का रूप दिया है। यह मिशन केवल सड़कों और नालियों की सफाई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इससे के लोगों की व्यवहार में भी बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 और विकसित राजस्थान 2047 का सपना तभी साकार होगा, जब हर घर, गली, पार्क और स्मारक स्वच्छ होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत अब तक देशभर में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। इससे महिलाओं की सुरक्षा तथा सम्मान बढ़ा है। यह अभियान नागरिकों को घर एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य की आधारशिला, पर्यावरण संरक्षण की कुंजी और आर्थिक प्रगति का आधार है।
स्वच्छता के लिए आयोजित किए गए विशेष कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों को स्वच्छता से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए हैं। जल महल की पाल एवं मानसरोवर सिटी पार्क में स्वच्छता के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इसी क्रम में अल्बर्ट हॉल से राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। स्वच्छता केवल सरकार का ही काम नहीं, बल्कि व्यक्तिगत कर्तव्य भी है, यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों की साफ-सफाई के लिए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चलाया गया। जिसमें ढाई करोड़ से अधिक नागरिकों ने हिस्सा लिया। सेवा पखवाड़ा के दौरान करीब 6 हजार चिकित्सा संस्थानों में भी स्वच्छता शिविरों का आयोजन किया गया था।
‘स्वच्छता ही सेवा’ 2025 के सफाई लक्ष्यों में राजस्थान रहा प्रथम पायदान पर
श्री शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (सुशासन दिवस) पर स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया गया था। प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 2 लाख 78 हजार व्यक्तिगत शौचालयों और 4 हजार से अधिक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। राजस्थान के लगभग सभी गांव ओडीएफ प्लस घोषित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत सफाई के लक्ष्यों में राजस्थान पहले पायदान पर रहा। सभी के प्रयासों से उदयपुर और जयपुर स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में देश के शीर्ष 20 शहरों में शामिल हुए। डूंगरपुर को सुपर स्वच्छ लीग सिटी का सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह स्वास्थ्य के साथ ही आर्थिक विकास से भी जुड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को ‘न गंदगी करेंगे, न करने देंगे, का मंत्र दिया था, यह हर व्यक्ति का ध्येय होना चाहिए। इसलिए छोटे-छोटे कदम उठाकर हम विकसित राजस्थान 2047 के बड़े लक्ष्यों को हासिल कर पाएंगे। प्रधानमंत्री हर ग्राम, जिले और राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी एवं आमजन उपस्थित रहे।
आईपीएल 2026: सिर्फ 45 गेंदों में शतक, तिलक वर्मा ने आईपीएल में बनाया रिकॉर्ड
अब भीम यूपीआई ऐप पर भी चेक कर पाएंगे क्रेडिट स्कोर, एनपीसीआई ने सिबिल के साथ किया करार
राशिफल 19 अप्रैल 2026 : आयुष्मान योग में चमकेगी कुंभ और वृषभ राशि की किस्मत, जानें रविवार का भविष्यफल
मंगलवार का राशिफल 21 अप्रैल 2026: इन तीन राशियों पर बरसेगा धन, करियर में उन्नति के खुलेंगे नए रास्ते
आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म विक्की डोनर ने पूरे किए 14 साल, मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
बेटी नीसा के जन्मदिन पर काजोल और अजय देवगन ने लुटाया प्यार, शेयर की फोटोज
इम्तियाज अली ने दिखाई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के सेट की खूबसूरत तस्वीर
बबीता : कम फिल्मों से छोड़ा बड़ा असर, हर तरह के किरदार से बनाई अलग पहचान
जन्म के बाद पहले घंटे में नवजात के लिए स्तनपान क्यों है जरूरी? जानिए फायदे
अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय के घर आई नन्ही परी, पहली बार बने माता-पिता
19 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की द्वितीया तिथि, त्रिपुष्कर योग के साथ अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल
क्यों बार-बार होती है मीठा खाने की क्रेविंग? शरीर की कमजोरी का है संकेत
'हर-हर गंगे' के जयकारों के बीच निकली मां गंगा की उत्सव डोली, अक्षय तृतीया के दिन से श्रद्धालु कर पाएंगे दर्शन
मनीषा कोइराला का कला के प्रति प्रेम, दिखाई नेपाल संस्कृति की अद्भुत झलक
'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर छलके रितेश के आंसू, भावुक होकर बोले-मुझ पर महाराज का हाथ है
एक घटना की वजह से करियर के पीक पर ममता कुलकर्णी ने छोड़ा था बॉलीवुड, नौ दिनों ने बदला मन
भारतीय जीवन बीमा निगम में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती
200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस : जैकलीन फर्नांडिस की अप्रूवर बनने की अर्जी पर सुनवाई टली, अब 8 मई को होगा फैसला
TMC के सारे गुंडे कान खोलकर सुन लें... महिलाओं के उत्पीड़न पर अमित शाह ने दार्जिलिंग से दी चेतावनी

मुंबई में TMC सांसद व पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

आदि शंकराचार्य की शिक्षाएं आज भी दुनिया को दे रही हैं मार्गदर्शन : पीएम मोदी
मंगलवार का राशिफल 21 अप्रैल 2026: इन तीन राशियों पर बरसेगा धन, करियर में उन्नति के खुलेंगे नए रास्ते
मुनमुन दत्ता ने बताया समर मॉर्निंग रूटीन का राज, पेट की सेहत के लिए शेयर किए खास देसी ड्रिंक
सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा पर टूटा दुखों का पहाड़, दादा के निधन से टूटीं अभिनेत्री
अक्षय कुमार के छूटे पसीने! वामिका गब्बी के 'बेतुके' जोक्स ने खिलाड़ी कुमार को किया परेशान
अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत: दिल्ली हाईकोर्ट ने एआई और डीपफेक से उनकी पहचान के गलत इस्तेमाल पर लगाई रोक
अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय के घर आई नन्ही परी, पहली बार बने माता-पिता
दूसरी बार पिता बने एटली, बेटी के जन्म पर अनन्या पांडे-काजल अग्रवाल समेत तमाम सेलेब्स ने दी बधाई
नीना गुप्ता ने गजराज राव संग तस्वीर साझा कर जाहिर की दिल की बात, बोलीं- 'फिर साथ काम करने का इंतजार'
'भूत बंगला' पब्लिक रिव्यू: किसी ने बताया टाइम पास तो किसी को याद आई भूल भुलैया
अगले साल रिलीज होगी 'लव एंड वॉर', भंसाली की प्रेम कहानी में दिखेंगे रणबीर, आलिया और विक्की कौशल
शरीर का 'रिपेयर मैनेजर' जिंक: कमी से शरीर हो सकता है बेहद कमजोर
बात-बात पर बढ़ जाता है बीपी? योग और सही डाइट से करें कंट्रोल
पढ़ाई के नाम पर थका-थका और चिड़चिड़ा महसूस करता है बच्चा, ये हो सकते हैं कारण
जन्म के बाद पहले घंटे में नवजात के लिए स्तनपान क्यों है जरूरी? जानिए फायदे
थायराइड और हार्मोन असंतुलन में कंचनार गुग्गुलु के फायदे
शरीर के तापमान को नियंत्रित करने वाला नेचुरल ड्रिंक है लस्सी, जानें पीने का सही समय
गर्भावस्था में अपच और भूख न लगने से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
एकाग्रता बढ़ाने और तनाव घटाने के लिए रामबाण है शांभवी मुद्रा
मजबूत रीढ़ के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल करें पूर्ण भुजंगासन
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
डेस्क जॉब में घंटों कुर्सी पर बैठकर हो रहा कमर दर्द? पश्चिमोत्तानासन से दें अपनी बैक को नया जीवन
गर्भावस्था में कब्ज से परेशान? जानिए इसके पीछे का कारण और आसान उपाय
जोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से बनाएं नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक
शरीर से पूरी गंदगी निकाल देंगे ये छह स्टेप्स, आयुर्वेद से जानें फुल बॉडी डिटॉक्स का तरीका
मत्स्यासन क्या है? जानें इसे करने का सही तरीका और फायदे
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
कॉर्टिसोल से प्रभावित होता है तन और मन, जानें कैसे प्राकृतिक तरीके से कम होगा तनाव हार्मोन
तन-मन के लिए क्यों जरूरी है योगासन? आयुष मंत्रालय से जानें
30 के बाद शरीर देता है संकेत, इन बीमारियों को समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी
स्वस्थ लिवर है सेहतमंद जीवन की नींव, रोजाना करें ये 10 आसान योगासन
आयुर्वेद का एंटी-एजिंग नुस्खा: 40 की उम्र में मिलेगा 20 जैसा चमकदार ग्लो
कंधों और पीठ की मांसपेशियों को लचीला बनाने में सहायक है अष्टांग नमस्कारासन, जानें करने की सही विधि
कच्चा पपीता शरीर की सूजन और टॉक्सिन कम करने में प्रभावी, जानें सेवन से जुड़ी सावधानियां
शुरुआती लोगों के लिए बेहतर हैं ये तीन आसन, ऐसे शुरू करें योग की यात्रा
बालों को झड़ने से रोकना है तो इन बातों को ध्यान में रखकर करें शैंपू का चुनाव, खुजली-ड्रैंडफ से मिलेगा छुटकारा
ज्यादा पसीना आना है हाइपरहाइड्रोसिस का संकेत, जानिए कब सतर्क होना जरूरी है?
‘एक्वा योग’ से बेहतर होगी सेहत, शारीरिक समस्याओं की छुट्टी तो मिलेगी मानसिक शांति
गर्मी में क्यों तेजी से बढ़ता है पित्त दोष? जानें कारण से लेकर आयुर्वेदिक उपाय
प्याज और आंवला रस का मिश्रण बालों के लिए उपयोगी, गर्मियों में बालों को मिलेगी नई मजबूती
देखें आज 21/04/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope