• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मानहानि मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में हुए पेश

Chief Minister Ashok Gehlot appeared in Delhis Rouse Avenue Court in defamation case - Jaipur News in Hindi

जयपुर । केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा दायर मानहानि मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए।

अशोक गहलोत के वकीलों ने उनकी ओर से कोर्ट में अर्जी पेश करते हुए कहा कि मामले में शिकायतकर्ता तीन सुनवाई में पेश नहीं हुए हैं। ऐसे में राजस्थान के सीएम को इस मामले से बरी किया जाना चाहिए। उनके वकीलों ने अन्य अदालतों के फैसले भी कोर्ट के सामने रखे। उन्होंने कहा कि मानहानि के मामले में शिकायतकर्ता का उपस्थित होना जरूरी है। वह (शेखावत) भी लगातार तीन पेशियों से अदालत में पेश नहीं हो रहे हैंं।
कोर्ट अब 6 सितंबर को गहलोत की अर्जी पर सुनवाई करेगा।
शेखावत ने गहलोत पर संजीवनी घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाने के मामले में मानहानि का दावा किया था। इसी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 6 जुलाई को गहलोत के खिलाफ समन जारी किया था।
गहलोत ने सेशन कोर्ट में रिवीजन दाखिल किया था। वहां से उन्हें राहत नहीं मिली। हालांकि, सीएम को रिवीजन कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की इजाजत दे दी गई।अब तक गहलोत तीन बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश हो चुके हैं।
करीब पांच महीने पहले शेखावत ने संजीवनी घोटाले में अपने परिवार पर दिए गए बयान को लेकर गहलोत के खिलाफ मानहानि का दावा पेश किया था। 21 फरवरी को सचिवालय में बजट समीक्षा बैठक के बाद गहलोत ने कहा था कि गजेंद्र सिंह के माता-पिता, पत्नी समेत पूरा परिवार संजीवनी घोटाले में शामिल है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Ashok Gehlot appeared in Delhis Rouse Avenue Court in defamation case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister, ashok gehlot, appeared, in delhis rouse avenue court, in defamation case, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved