• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

CM अशोक गहलोत बाेले, कश्मीर के बारे में पूछना देशद्रोह है तो मुझे भी देशद्रोही समझो

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot)ने कहा है कि आज देश में माहौल ठीक नहीं चल रहा है। कश्मीर में चालीस दिन से लोग घरों में कैद हैं। वहां मीडिया और इंटरनेट को बंद कर रखा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जनता के सामने आकर वहां की स्थिति को अवगत करना चाहिए।

मुख्यमंत्री गहलोत ने यह बात शनिवार को हिन्दी ग्रंथ अकादमी की आेर से स्थापना के 50 वीं वर्षगांठ और हिन्दी दिवस पर अायोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि यदि कश्मीर के बारे में जानकारी पूछना देशद्रोह है तो मुझे देशद्रोही समझो। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री विदेश में जाते हैं तो उनका सम्मान होता है। यह सब कांग्रेस की ही देन है। क्योंकि 70 सालों तक कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र मजबूत किया है तब उनका विदेशों में सम्मान होता है। हमारे देश के साथ पाकिस्तान भी बना था। लेकिन वहां लोकतंत्र खत्म हो गया । मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हमने हिन्दी भाषा बढाने में महत्वपूर्ण कार्य किया है। लेकिन जिस प्रकार से हिन्दी का विकास में जो गति मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Ashok Gehlot addresses Birla Auditorium on Hindi diwas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister ashok gehlot, ashok gehlot, birla auditorium, hindi diwas, अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved