• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केंद्र ने किया जीएसटी दरों में ऐतिहासिक सुधार, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जताया आभार

Centre made historic amendment in GST rates, Colonel Rajyavardhan Rathore expressed gratitude - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत की कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाएगा, जिससे उद्योग और व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा। कर्नल राठौड़ ने कहा कि आयकर में 12 लाख रुपये तक की छूट के बाद अब जीएसटी दरों में बड़ी कटौती से आम लोगों को सीधा फायदा होगा। उन्होंने बताया कि दैनिक जरूरत की वस्तुएं, खेती के उपकरण, खाद्य सामग्री, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन साधन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अब सस्ते हो जाएंगे। कई जरूरी चीजों पर टैक्स की दर शून्य कर दी गई है, जिससे नागरिकों को सीधे तौर पर आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने इस फैसले को 'नवरात्रि पर मिला दिवाली का उपहार' बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री के Ease of Doing Business (व्यापार करने में आसानी) और Ease of Living (जीवन जीने में आसानी) की संकल्पना को साकार करेगा। कर्नल राठौड़ ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम किसानों, छोटे व्यापारियों, एमएसएमई, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग को सीधा लाभ पहुँचाएगा। इससे कारोबार करना और भी आसान होगा और विकास की गति तेज होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक अर्थव्यवस्था में नई ऊंचाइयों तक ले जाने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Centre made historic amendment in GST rates, Colonel Rajyavardhan Rathore expressed gratitude
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gst reforms, rajyavardhan rathore, narendra modi, nirmala sitharaman, ease of doing business, ease of living, tax cuts, india, rajasthan government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved