जयपुर । राज्य
में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अर्थात मकानसूचीकरण का कार्य दिनांक
16 मई 2026 से 14 जून 2026 के मध्य करवाया जाएगा। यह जानकारी जनगणना कार्य
निदेशालय के निदेशक बिष्णु चरण मल्लिक ने आज जयपुर में आयोजित
संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण
"मकानसूचीकरण और मकानों की गणना (HLO)" को पूर्णतः डिजिटल और सहभागी बनाने
की दिशा में भारत सरकार द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए 'स्व-गणना'
(Self-Enumeration) की सुविधा प्रदान की गई है। 'स्व-गणना'
(Self-Enumeration) पोर्टल का उपयोग 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक डेस्कटॉप
अथवा स्मार्टफोन के माध्यम से किया जा सकेगा। संबंधित पोर्टल का पता
https://se.census.gov.in है।
मल्लिक ने जानकारी देते हुए कहा कि स्व-गणना सुविधा का उद्देश्य कार्यरत,
व्यस्त अथवा सुविधा अनुसार स्वयं विवरण उपलब्ध कराने के इच्छुक परिवारों को
डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी भरने का अवसर प्रदान करना है। तथापि, यह
स्पष्ट किया जाता है कि स्व-गणना किए जाने के उपरांत भी संबंधित प्रगणक
द्वारा फील्ड स्तर पर सत्यापन एवं डाटा जांच की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से
संपादित की जाएगी।
साइबर
सुरक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जनगणना कार्य निदेशालय के निदेशक
ने आमजन को ध्यान रखने के लिए कहा कि वे स्व-गणना पोर्टल पर जाने के लिए
निर्धारित वेब एड्रैस का उपयोग ही करें, किसी सर्च इंजन की सहायता से न
जाएं, https तथा .gov.in पर विशेष ध्यान दें। लॉग इन करते समय आपके पास
ओटीपी आएगा उसे किसी से साझा न करें। स्व-गणना डेटा के सत्यापन के लिए आने
वाले प्रगणक अथवा जनगणना विभाग द्वारा भी आप से ओटीपी नहीं मांगा जाएगा, न
ही कोई लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा। स्वगणना हेतु SE ID तथा OTP संदेश के लिए
ध्यान दें कि वे RGICEN से प्राप्त होंगे।
राजस्थान
में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के फील्ड कार्य में करीब 1 लाख 60 हजार
प्रगणक एवं पर्यवेक्षक, सम्पूर्ण राजस्थान में घर-घर जाकर जनगणना के
अधिसूचित प्रश्नों के डेटा संग्रहण का कार्य करेंगें। राज्य सरकार द्वारा
29 जनवरी 2026 को जनगणना के प्रथम चरण में पूछे जाने वाले प्रश्नों (कुल
33) "की अधिसूचना जारी की गई है।
मल्लिक ने बताया कि मकानसूचीकरण कार्य के अंतर्गत राज्य के समस्त भवनों,
जनगणना मकानों एवं परिवारों की पहचान कर उनका व्यवस्थित सूचीकरण किया
जाएगा, साथ ही प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर मकान की स्थिति, परिवार को उपलब्ध
सुविधाएँ एवं परिवार द्वारा धारित परिसंपत्तियाँ, परिवार द्वारा उपभोग किए
जाने वाले मुख्य अनाज से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाएंगे।
उपरोक्त
महत्वपूर्ण सूचनाओं के आंकड़े प्राप्त करने के साथ साथ, जनगणना के प्रथम
चरण "मकानसूचीकरण और मकानों की गणना (HLO)" का उद्देश्य आगामी जनसंख्या
गणना हेतु एक सम्यक एवं विश्वसनीय मास्टर फ्रेम तैयार करना है, जिससे यह
सुनिश्चित किया जा सके कि जनगणना के द्वितीय चरण- जनसंख्या गणना (PE) चरण
में कोई भी व्यक्ति अथवा परिवार गणना से वंचित न रह जाए।
मल्लिक ने बताया कि जनगणना के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न स्तरों पर
बहुस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। फील्ड कार्य में
डेटा संग्रहण की प्रक्रिया एवं गुणवत्ता के लिए रखी जाने वाली सावधानियों
के लिए प्रथम स्तर पर 103 मास्टर ट्रेनर्स का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण
दिनांक 7 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया। इन मास्टर ट्रेनर्स
के द्वारा 41 जिलों एवं 10 नगर निगमों में 2550 फील्ड ट्रेनर्स का
प्रशिक्षण प्रगति पर है। इन फील्ड ट्रेनर्स के द्वारा 01 मई से 15 मई 2026
के मध्य 1.6 लाख प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को तहसील, नगर परिषद एवं नगर
पालिका स्तर पर प्रशिक्षित किया जाएगा
उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 को आधुनिक एवं डिजिटल स्वरूप प्रदान करने
के उद्देश्य से जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (Census Management
& Monitoring System CMMS) पोर्टल, मकानसूचीकरण ब्लॉक निर्माण (HLBC)
वेब पोर्टल एवं मकान सूचीकरण ऐप (HLO app) विकसित किए गए हैं। CMMS पोर्टल
का उपयोग चार्ज अधिकारियों (तहसीलदार/आयुक्त नगर परिषद/अधिशासी अधिकारी नगर
पालिका/उपायुक्त नगर निगम) द्वारा सम्पूर्ण जनगणना कार्य की योजना बनाने,
फील्ड कार्य की लगभग वास्तविक समय पर निगरानी करने तथा आंकड़ों की गुणवत्ता
बनाये रखने के लिए किया जायेगा। HLBC वेब पोर्टल के माध्यम से जनगणना
कार्य की सबसे छोटी कार्यात्मक इकाई मकानसूचीकरण ब्लॉक को जियो टैगिंग करने
तथा सैटेलाइट इमेज पर सीमांकन करने के लिए किया जायेगा जबकि HLO मोबाइल एप
का उपयोग प्रगणकों/पर्यवेक्षकों द्वारा अपने मोबाइल उपकरण के माध्यम से
आंकड़ों के संग्रहण के लिए किया जाएगा।
जनगणना
2027 को सफल बनाने में आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर बल् देते हुए
श्री मल्लिक ने कहा कि सामान्य जन से अपेक्षा की जाती है कि वे जनगणना
कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सही, पूर्ण तथा तथ्यात्मक
जानकारी उपलब्ध कराएँ। उन्होंने कहा कि नागरिकों से यह भी अनुरोध है कि वे
अपने निवास पर आने वाले प्रगणक से उनका अधिकृत परिचय-पत्र देखने के उपरांत
ही जानकारी साझा करें। परिचय पत्र में QR code भी अंकित किए गए हैं जिसे
स्कैन कर प्रगणक की जानकारी की पुष्टि की जा सकती है। जनगणना के दौरान
प्राप्त समस्त व्यक्तिगत जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा उसका उपयोग
केवल सांख्यिकीय प्रयोजनों के लिए किया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Honda Elevate Facelift लॉन्च, नए डिजाइन के साथ मिले कई प्रीमियम फीचर्स
नाना पाटेकर के निधन पर गोवा पुलिस ने दर्ज किया 'अननेचुरल डेथ' केस, परिवार का बयान होगा दर्ज
'तुम मेरे हो' फिल्म का ट्रेलर रिलीज, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय करते दिखे रोमांस
द्वादशी पर गणेश रूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार सूरज ढलने के बाद क्यों हुआ? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई वजह
'काला हिरण' फिल्म विवाद : सलमान खान को 4 हफ्ते में देना होगा जवाब, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई
जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
शारदीय नवरात्रि 2026 - किस दिन किस देवी की पूजा करें, जानें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का महत्व
8 अक्टूबर का पंचांग: प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व, जानें पूजा मुहूर्त
क्या रांची टी20 में वैभव को मिलेगा मौका, पिछले 4 मैचों में संजू का बल्ला रहा है खामोश
ब्रेन स्ट्रोक से जंग : BE FAST अपनाएं, जिंदगी और मुस्कान बचाएं
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र, जानिए कलश स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को लेकर दिए बयान पर दी प्रतिक्रिया, कहा- मेरा दर्द कोई नहीं समझ सकता
श्रेया घोषाल और सोनू निगम की आवाज में लौटा रोमांस, 'प्रहार' के गाने 'तुझ में बसी मेरी जान' ने बांधा समां
राशिफल 7 अक्टूबर: इन राशियों को संभलकर बढ़ना होगा, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
सीईसी विवाद: विपक्ष ने की राष्ट्रपति से मुलाकात, द्रौपदी मुर्मु ने वोट चोरी के आरोप पर मांगा सबूत

सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर पुलिस की हाई लेवल बैठक, 20 जोन में बांटी गई नई दिल्ली

जनता ने इंडी अलायंस को पूरी तरह नकारा, उपचुनाव में जीत पर गृह मंत्री शाह का विपक्ष पर हमला
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन
जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'
जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 10/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope