• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सेलिब्रिटी, रॉयल और डेस्टिनेशन वेडिंग में बज रहा राजस्थान का डंका

Celebrity, Royal and destination wedding in Rajasthan - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान अपने आप में एक ऐतिहासिक धरोहर को समेटे हुए हैं। जिसके चलते देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी गुलाबी नगरी की अपनी एक खास पहचान है। वही मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए टूरिज्म पॉलिसी में काफी अपडेट् किये गये है। जिससे राजस्थान में वेडिंग टूरिज्म को काफी बढ़ावा मिलेगा। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि राजस्थान में पिछले कुछ वर्षो में कई सेलिब्रिटी वेड्डिंग्स ओर्गनइज की जा चुकी हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्रसिद्ध राजस्थान व यहां पर होने वाली शाही शादियों के बारे में इवेंट मैनेजर्स डे के ग्लोबल कन्वीनर अरशद हुसैन ने गोवा में आयोजित इवेंट मैनेजर्स एंड प्लानर्स एसोसिएशन कॉन्फ्रेंस में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। इस मौके पर अरशद हुसैन को इवेंट मैनेजर्स एंड प्लानर्स एसोसिएशन (एम्पा) की ओर से डेस्टिनेशन वेडिंग टूरिज्म में अद्भुत कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अरशद हुसैन ने कहा कि इवेंट मैनेजर्स ने राजस्थान को वर्ल्ड प्लेटफार्म पर स्थापित किया है। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है। एम्पा के अध्यक्ष श्याम बसरानी ने बताया कि इस दो दिवसीय (09 - 10 अगस्त) कॉन्फ्रेंस में पूरे भारत से लगभग 250 डेलिगेट्स ने हिस्सा लिया। जिसमें डेस्टिनेशन वेडिंग एवं इवेंट मैनेजमेंट के विस्तार के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। कॉन्फ्रेंस में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने डेस्टिनेशन वेडिंग एव इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े विषयों पर अपनी प्रजेंटेशन भी दी। इस अवसर पर इवेंट मैनेजमेंट से जुडी एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गयी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Celebrity, Royal and destination wedding in Rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, rajasthan, pink city, chief minister, ashok gehlot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved