• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गौ सेवा औऱ गौ-उत्पादों के साथ मनाया फाग उत्सवः महिलाओं ने दिया प्राकृतिक जीवनशैली का संदेश

Celebrated Phag festival with cow service and cow products: Women gave the message of natural lifestyle - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जेएसजी एनआर संगिनी डायमंड की महिलाओं ने टोंक रोड सांगानेर की पिंजरापोल गौशाला स्थित सनराइज ऑर्गेनिक पार्क में 'पिंक वुमनिया' फाग उत्सव का आयोजन किया। महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में गौ-सेवा, गौ-आधारित उत्पादों और प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाने का प्रेरक संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगिनी सदस्यों ने फूलों की फाग खेलकर की। इसके बाद गीत-संगीत, मनोरंजक प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिए। परी और उनकी सहेलियों ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी, वहीं सारिका जैन और सोनिया जैन ने राधा-कृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया।
सनराइज ऑर्गेनिक्स एवं हैनीमैन चैरिटेबल मिशन सोसायटी के निदेशक डॉ. अतुल गुप्ता और मोनिका गुप्ता बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मधुरीमा जैन, सोनिया जैन, मीनाक्षी जैन, रश्मि जैन और सारिका जैन सहित कई प्रतिष्ठित महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजन को सफल बनाने में जेएसजी एनआर संगिनी डायमंड की संगिनी समन्वयक मीना जैन, सह-समन्वयक आशा जैन और अंबिका जैन ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Celebrated Phag festival with cow service and cow products: Women gave the message of natural lifestyle
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jsg nr sangini diamond, pink womania festival, international women\s day eve, sunrise organic park, pinjrapol gaushala, sanganer, march 7 2026, cow service, natural lifestyle, women\s empowerment, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved