• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

CBI का बड़ा खुलासा: होमबॉयर्स फ्रॉड केस में बिल्डर-बैंक नेक्सस बेनकाब, 9वीं चार्जशीट दाखिल

CBIs Major Revelation: Builder-Bank Nexus Exposed in Homebuyers Fraud Case; 9th Charge Sheet Filed - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सीबीआई ने होमबॉयर्स फ्रॉड से जुड़े एक बड़े मामले में अहम खुलासा करते हुए बिल्डर-बैंक नेक्सस का पर्दाफाश किया है। एजेंसी ने इस मामले में मेसर्स मंजू जे होम्स इंडिया लिमिटेड, उसके निदेशकों और ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने मेसर्स मंजू जे होम्स इंडिया लिमिटेड और उसके डायरेक्टर्स, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के कुछ अधिकारियों के खिलाफ 9वीं चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा है, जहां आरोपियों पर वित्तीय संस्थानों और निर्दोष घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। सीबीआई जांच में सामने आया है कि बिल्डर कंपनी और उसके निदेशकों ने बैंक अधिकारियों व अन्य निजी व्यक्तियों के साथ मिलकर एक आपराधिक साजिश रची। आरोप है कि उन्होंने झूठे वादों और भ्रामक जानकारी के जरिए होमबॉयर्स और निवेशकों को गुमराह किया और अवैध तरीकों से आर्थिक लाभ उठाया।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कुछ बैंक अधिकारियों ने निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया और बिल्डर के अवैध कार्यों में सहयोग किया। इससे न केवल बैंकिंग संस्थानों को नुकसान हुआ, बल्कि घर खरीदने वाले भी ठगे गए।
सीबीआई ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के उपयोग जैसे आरोप लगाए हैं। साथ ही, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
जांच के दौरान एजेंसी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेजी और मौखिक साक्ष्य मिले हैं, जो फंड डायवर्जन, पद के दुरुपयोग और बड़े स्तर पर धोखाधड़ी की साजिश की पुष्टि करते हैं।
सीबीआई ने बताया कि वह देशभर में घर खरीदारों से जुड़े धोखाधड़ी और फंड डायवर्जन के कुल 50 मामलों की जांच कर रही है, जो सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत दर्ज किए गए हैं।
इससे पहले भी एजेंसी कई बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों और उनके निदेशकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। सीबीआई ने दोहराया कि वह आर्थिक अपराध, भ्रष्टाचार और सार्वजनिक धोखाधड़ी के मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, खासकर उन मामलों में जो आम नागरिकों और घर खरीदारों के हितों को प्रभावित करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CBIs Major Revelation: Builder-Bank Nexus Exposed in Homebuyers Fraud Case; 9th Charge Sheet Filed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cbi, homebuyers fraud, builder bank nexus, ghaziabad housing scam, sbi officers, financial fraud india, real estate scam, charge sheet, corruption case, supreme court investigation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved