• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीबीआई ने बांदीकुई के यातायात निरीक्षक को 5000 रुपए रिश्वत लेते पकड़ा

CBI caught traffic inspector of Bandikui taking bribe of Rs 5000 - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सीबीआई ने एक यातायात निरीक्षक ओमप्रकाश शर्मा को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अदालत ने आरोपी निरीक्षक को 11 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा है।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के एक कर्मचारी ने यातायात निरीक्षक के खिलाफ शिकायत की थी। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी ने शिकायताकर्ता से एक मामले में चार्जशीट आदि जारी नहीं करने और कोई विभागीय कार्रवाई शुरू नहीं करने की एवज में 5000 रुपए की रिश्वत मांगी। सीबीआई टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के लिए जाल बिछाया। शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी को रिश्वत मांगने और लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के ठिकाने पर तलाशी ली जा रही है। आरोपी को जयपुर स्थित सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 11 मई तक सीबीआई की हिरासत में भेजा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CBI caught traffic inspector of Bandikui taking bribe of Rs 5000
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cbi caught traffic inspector of bandikui taking bribe of rs 5000, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved