• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जातीय और साम्प्रदायिक टिप्पणियां बन्द होनी चाहिए, "देश सभी वर्गों का है, संविधान सर्वोपरी"

Caste and communal remarks should stop, The country belongs to all sections, the constitution is supreme - Jaipur News in Hindi

राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने हाल ही में डीएमके के एक प्रवक्ता द्वारा "तमिल ब्राह्मणों की हत्या कर देनी चाहिए" जैसी अति जातिवादी वीभत्स टिप्पणी की कठोर शब्दों में निंदा व भर्त्सना की है। उन्होंने देश मे चल रही सभी प्रकार की जातीय और साम्प्रदायिक अशोभनीय, असंसदीय टिप्पणींयों की भी निंदा की है। चाहे वो टिप्पणी अतिवादी हिंदुओं की तरफ से हो या अतिवादी मुसलमानों की तरफ से। अरुणा गौड़ ने कहा है कि महिला प्रकोष्ठ की दृढ़ मान्यता है कि "ब्राह्मण हितों " के साथ साथ सभी जाति और समुदायों का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। यह देश हम सभी का है और भारतीय संविधान में सभी को जीने, सुरक्षित रहने, रोजगार करने, शिक्षित होने, मत देने और तरक्की करने आदि का बराबर का हक है। किसी भी गुट या व्यक्ति द्वारा निहित स्वार्थों के लिए दूसरी जाति अथवा समुदायों के लोगों के लिए की गई अनैतिक टिप्पणियां देश मे असुरक्षा और भेदभाव एवं हिंसा तक पहुंचती हैं। गौड़ ने कहा है कि करोड़ों भारतीयों और हजारों देशभक्तों के खून से सींची गई इस आजादी को चंद सिरफिरे और अतिवादी लोगों के स्वार्थ और महत्वाकांक्षाओं की भेंट नहीं चढ़ाया जा सकता।

महिला अध्यक्ष ने मांग की है कि सभी चुनी हुई सरकारों को इस प्रकार की उत्तेजनात्मक टिप्पणियों पर रोक लगा देनी चाहिए और इस प्रकार के सार्वजनिक बयान देने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कारवाही की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Caste and communal remarks should stop, The country belongs to all sections, the constitution is supreme
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aruna gaur, caste and communal remarks should stop, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved