• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कार बाइक में ज़बरदस्त भिड़ंत, 1 की मौत और 2 घायल

Car-bikes Accident in Bagru at ajmer Road jaipur district Rajasthan, 1 killed and 2 injured - Jaipur News in Hindi

जयपुर। बगरू थाना इलाके में स्थित अजमेर-जयपुर हाइवे पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व घायल को अस्पताल भिजवाया। वहीं मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक अपना वाहन लेकर भाग निकला।पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब पांच बजे बगरू पुलिया के पास हुआ। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंच कर बाइक सवार तीन युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो का उपचार सवाई मानसिंह अस्पताल में किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Car-bikes Accident in Bagru at ajmer Road jaipur district Rajasthan, 1 killed and 2 injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: car-bikes accident in bagru, ajmer road jaipur district, rajasthan, 1 killed and 2 injured, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved