जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एसीबी अपनी इंटेलीजेंस विंग को और अधिक चौकस बनाकर बेनामी सम्पत्तियों तथा भ्रष्टाचार के मामलों में अधिक मजबूती के साथ काम करे। राज्य सरकार उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रखेगी।
गहलोत एसीबी मुख्यालय में ब्यूरो के कामकाज एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह शासन देने की दिशा में भ्रष्टाचार पर राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चाहे छोटा हो या कोई भी बड़ा अधिकारी किसी को भी भ्रष्टाचार के मामले में बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस और एम्बुलेंस की तरह एसीबी के लिए होगा यूनिफाइड नंबर
मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेप, आय से अधिक सम्पत्ति तथा पद के दुरूपयोग के मामलों में शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाए, साथ ही उन्हें उचित संरक्षण दिया जाए ताकि भ्रष्टाचार को उजागर करने वालों को प्रोत्साहन मिले और भविष्य में उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। गहलोत ने पुलिस (100) तथा एंबुलेंस (108) सेवा की तर्ज पर एसीबी के लिए भी एक यूनिफाइड फोन नम्बर शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस नम्बर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि आम आदमी इस नंबर पर बिना किसी परेशानी के अपनी शिकायत दर्ज करवा सके।
जीएसटी रिफण्ड में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए चलाएंगे अभियान
मुख्यमंत्री ने कहा कि फर्जी कंपनियां बनाकर जीएसटी का गलत तरीके से रिफण्ड उठाने के मामले सामने आ रहे हैं। ऎसे मामलो में वित्त विभाग के सहयोग से एसओजी और एसीबी एक कार्ययोजना बनाकर व्यापक अभियान चलाएं ताकि फर्जीवाड़ा करने वाले इन लोगों पर लगाम कसी जा सके। उन्होंने कहा कि निवेश का झांसा देकर भोले-भाले लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाली चिट-फण्ड एवं मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनियों तथा क्रेडिट कॉपरेटिव सोसाइटियों पर भी शिकंजा कसा जाए। गहलोत ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों का प्रभावी रूप से उपयोग कर प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही हमारी पिछली सरकार में बेईमानी से सम्पत्ति अर्जन पर अंकुश लगाने के लिए बनाए गए विशेष न्यायालय अधिनियम के प्रावधानों का अध्ययन भी करें।
सभी सरकारी विभागों में सीवीओ सिस्टम को बनाएं और मजबूत
गहलोत ने कहा कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए मुख्य सतर्कता अधिकारी लगाने की व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी की बजाय दूसरे विभाग से मुख्य सतर्कता अधिकारी की नियुक्ति की जाए ताकि वह स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से बिना किसी दबाव के भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर सके।
एसीबी में रिक्त पदों को 15 दिसम्बर तक भरें
मुख्यमंत्री ने बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को निर्देश दिए कि एसीबी में रिक्त पदों को 15 दिसम्बर तक भरा जाए। उन्हाेंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में संंबंधित विभाग अभियोजन की स्वीकृति पर नियत अवधि में निर्णय करें। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि वे इस संबंध में जल्द ही विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि अभियोजन स्वीकृति के मामलों में समय पर निर्णय नहीं होने से एसीबी के मनोबल पर विपरीत असर पड़ता है और भ्रष्टाचार को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने निर्देश दिए कि एसीबी से संबंधित मामलों के निराकरण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाई जाए।
सरकारी ठेकों और खरीद में पारदर्शिता के लिए बनाएं पुख्ता व्यवस्था
गहलोत ने सरकारी ठेकों तथा खरीद में पारदर्शिता पर बल देते हुए कहा कि इसके लिए सूचना तकनीक के उपयोग से ऎसा सिस्टम बनाएं, जिससे ठेके और खरीद की प्रक्रिया आसान भी हो और उसमें भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं रहे। मुख्यमंत्री ने एसीबी की सराहना करते हुए कहा कि बीते कुछ समय से ब्यूरो ने बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि एसीबी के पास स्वयं के किसी कार्मिक के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की प्रमाणिक शिकायत आती है तो उसे सख्त कार्रवाई से दण्डित किया जाए ताकि इस एजेन्सी पर आमजन का विश्वास और अधिक पुख्ता हो।
बैठक मेें बताया गया कि एसीबी को सशक्त बनाने के लिए अत्याधुनिक ट्रांसक्रिप्शन सॉफ्टवेयर, तकनीकी मामलों की सही तफ्तीश के लिए विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञों का पैनल तथा आवश्यक मानवीय एवं भौतिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
बैठक में मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, अति. मुख्य सचिव गृह राजीव स्वरूप, डीजी एसीबी आलोक त्रिपाठी, अति. मुख्य सचिव वित्त निरंजन आर्य, एडीजी एसीबी सौरभ श्रीवास्तव, आईजी एसीबी दिनेश एम.एन., डीआईजी एसीबी हिंगलाजदान तथा डीआईजी एसीबी दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुना
हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस
धीरज कुमार की फिल्म आज का महिषासुर से मेरा एक्टिंग डेब्यू मेरे लिए बेहद खास है, बोले टेरेंस लुईस
'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास
शारदीय नवरात्र का पहला दिन आज, मां शैलपुत्री की पूजा से करें आराधना की शुरुआत
13 अक्टूबर का पंचांग: मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा करना विशेष फलदायी, सुबह 11:49 से दोपहर 12:36 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
मां को याद कर भावुक हुए सोनू सूद, 19वीं पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
स्टैंडिंग ओवेशन के साथ खत्म हुआ अनुपम खेर के नाटक का यूएसए-कनाडा टूर
रणबीर कपूर की 'रामायण' में जटायु के रूप में दिखेंगे अनुपम खेर, मेकर्स ने जारी किया पहला पोस्टर
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
अक्षय कुमार, अजय देवगन से रणवीर सिंह तक, गणेश आचार्य की फिल्म के समर्थन में उतरा बॉलीवुड
नवरात्रि दूसरा दिन आज: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र और भोग
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद देवराहा बाबा पर बनेगी फिल्म ‘मचान बाबा’
राशिफल 12 अक्टूबर: तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
राशिफल 11 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल
'आज नहीं तो कल जीत हमारी होगी', विपक्षी दलों की बैठक के बाद राहुल गांधी का बयान

गुजरात में कांग्रेस की 41 साल से लगातार हार, राहुल गांधी को आत्ममंथन की जरूरत: गृह मंत्री अमित शाह

परविंदर झोटा हत्याकांड: अस्पताल पहुंचे रवनीत बिट्टू को पुलिस ने हिरासत में लिया, पंजाब सरकार पर साधा निशाना
राशिफल 13 अक्टूबर 2026: कुछ राशियों को मिलेंगे नए अवसर, जानें मेष से मीन तक का हाल
'हार्ट कंट्रोलर' के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में उतरीं उर्वशी रौतेला, खुद के लिखे गाने गाए
नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग में नजर आईं कृति खरबंदा, मां ब्रह्मचारिणी के धैर्य और आंतरिक शक्ति को किया नमन
सोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुना
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा ने बताई टाइप-1 डायबिटीज की हकीकत, पति के लिए शेयर किया खास वीडियो
हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस
मां को याद कर भावुक हुए सोनू सूद, 19वीं पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
रोजाना 5 मिनट करें सेतुबंधासन, दूर होगी कब्ज की समस्या और मजबूत होगी रीढ़ की हड्डी
सोनाली बेंद्रे ने बताया कैंसर से लड़ने का अलग नजरिया, बोलीं-मैंने इसे जंग की तरह नहीं देखा
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 14/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope