• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बजट पर बातचीत: कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ करौली और दौसा में आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Budget talks: Colonel Rajyavardhan Rathore will hold press conferences in Karauli and Dausa today - Jaipur News in Hindi

जयपुर। उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ सोमवार, 2 फरवरी को करौली एवं दौसा जिलों के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनका सोमवार को करौली एवं दौसा के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ मीडिया प्रतिनिधियों बजट पर विस्तृत संवाद करेंगे। वे दोपहर में करौली जिला कलेक्ट्रेट में केंद्रीय बजट पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ बजट में जनता, युवाओं, किसानों, महिलाओं, मध्यम वर्ग एवं प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े प्रावधानों पर अपनी बात रखेंगे। साथ ही वे इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि यह बजट किस प्रकार आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने और राजस्थान के विकास को नई दिशा देने वाला है। शाम को दौसा में भी कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का संवाददाताओं से बजट पर चर्चा का कार्यक्रम है। इस दौरे में वे स्थानीय मुद्दों, विकास योजनाओं और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर भी मीडिया के सवालों के जवाब देंगे। इसके अतिरिक्त वे जिले के पत्रकारों से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनके सुझावों और समस्याओं पर भी चर्चा करेंगे। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का करौली और दौसा जिलों का यह दौरा मीडिया प्रतिनिधियों और जनसंवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Budget talks: Colonel Rajyavardhan Rathore will hold press conferences in Karauli and Dausa today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: colonel rajyavardhan rathore, industry minister, karauli visit, dausa visit, press conference, district collectorate, union budget 2026 discussion, media interaction, rajasthan politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved