• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर राजस्थान पुलिस अकादमी में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक शुरू

BRICS Sustainable Lifestyle Week Begins at Rajasthan Police Academy with a Message of Healthy Living and Environmental Conservation - Jaipur News in Hindi

-रनिंग, योग-प्राणायाम और पौधारोपण गतिविधियों में प्रशिक्षुओं व स्टाफ ने लिया हिस्सा जयपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के आयोजन का शुभारंभ पर्यावरण जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने वाली गतिविधियों के साथ किया गया। इस अवसर पर अकादमी के प्रशिक्षुओं एवं अधिकारियों की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के तहत रनिंग इवेंट का आयोजन किया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षुओं एवं स्टाफ को योग और प्राणायाम करवाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अकादमी परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इन गतिविधियों में प्रशिक्षुओं एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने तथा हरित गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BRICS Sustainable Lifestyle Week Begins at Rajasthan Police Academy with a Message of Healthy Living and Environmental Conservation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan police academy, brics sustainable lifestyle week, environmental awareness, healthy lifestyle, yoga, pranayama, running event, tree plantation, environmental protection, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved