• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टाइगर सफारी नाहरगढ़ जैविक उद्यान में जन्में दोनों बाघ शावक स्वस्थ, विशेष निगरानी जारी

Both Tiger Cubs Born at Nahargarh Biological Parks Tiger Safari Are Healthy; Special Monitoring Continues - Jaipur News in Hindi

जयपुर। टाइगर सफारी नाहरगढ़ जैविक उद्यान की बाघिन भक्ति से 18 अप्रेल को जन्म लेने वाले दोनों बाघ शावक स्वस्थ हैं और उन्हें विशेष निगरानी मे रखा गया है। उल्लेखनीय है कि बाघिन भक्ति को वर्ष 2024 में वन्यजीव एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पुणे जू से लाया गया था। भक्ति का नर पार्टनर बाघ 2024 में नागपुर चिड़ियाघर से लाया गया था।

बाघिन भक्ति के असामान्य व्यवहार, शावकों को दूध नहीं पिलाने तथा शावकों की नाजुक स्थिति को देखते हुए पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक, पांच बत्ती द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा पर दोनों शावकों को नियोनेटल केयर यूनिट, वन्यजीव चिकित्सालय में गहन चिकित्सा निगरानी एवं हैंड रियरिंग के लिए शिफ्ट किया गया था। वहां उनकी चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग एवं विशेष देखभाल की जा रही है। वर्तमान में दोनों शावकों ने आंखें खोल ली हैं। उनका व्यवहार एवं गतिविधियां सामान्य पाई गई हैं। शावकों के विभिन्न चिकित्सा परीक्षण भी कराए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट सामान्य आई है।
नियोनेटल केयर यूनिट में शिफ्ट किए जाने के बाद दोनों शावकों के वजन में निरंतर वृद्धि हो रही है तथा उनकी डाइट भी धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है। प्रतिदिन शावकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
वन्यजीव चिकित्सकों द्वारा शावकों को आवश्यक विटामिन, मिनरल्स एवं अन्य दवाइयां दी जा रही हैं। साथ ही उनकी दैनिक गतिविधियों की लगातार सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Both Tiger Cubs Born at Nahargarh Biological Parks Tiger Safari Are Healthy; Special Monitoring Continues
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tiger cubs jaipur, nahargarh biological park, tiger birth india, wildlife conservation rajasthan, neonatal care tiger cubs, zoo veterinary care, tiger breeding program india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved