• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Bolero collision killed bike rider in jaipur - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने फूड डिलीवर करने जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला।

पुलिस के अनुसार रात करीब स़ाढ़े बारह बजे नंदपुरी पुलिया के पास जीएसआई कॉलोनी के कट पर एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बाइक सवार युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान चौथ का बरवाड़ा सवाई माधोपुर निवासी 27 वर्षीय मुरारी लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक मुरारी एक फूड सप्लायर कम्पनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था और देर रात फूड डिलीवर करने जा रहा था। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह से चकनाचूर हो गई और बाइक सवार युवक उछलकर दूर जा गिरा। इससे उसका हेलमेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bolero collision killed bike rider in jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, malviya nagar police station area, bolero and bike collision, youth dies, rajasthan crime, jaipur crime, rajasthan crime news, jaipur crime news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved