• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेत्रहीन बच्चों की संगीत संध्या ने समां बांधा

Blind kids music to evening - Jaipur News in Hindi

जयपुर। रवीन्द्र मंच सभागार में नाट्यकुलम संस्था और रवीन्द्र मंच सोसायटी की ओर से संगीत संध्या का आयोजन हुआ। इस संगीत संध्या में दृष्टि बाधित बच्चों ने गायन, वादन की शानदार प्रस्तुति से अपनी संगीत कला का प्रभावी प्रदर्शन किया। दृष्टि बाधित कलाकारों ने गुरु वंदना 'एकण बार आज्यो, बार बार आज्यो। सामुहिक गायन से संगीत की इस महफिल की शुरुआत की। इसके बाद ','म्हारा हैलो सुणो जा राम पीर' राजस्थान के प्रसिद्ध लोक गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को खूब तालिया बटोरी। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने राजस्थान के वीर सुपुत्र महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा 'वो महाराणा प्रताप कठै..... और मीरा बाई का भजन 'मीरा बाई एकली लडी' जैसे गीतों की प्रस्तुति से प्रदेश का संस्कृति की झलक पेश की। गौरतलब है कि नाट्यकुलम की ओर से एक माह की वर्कशॉप का आयोजन किया गया था जिसमें नाट्य गुरु भारत रत्नभार्गव के निर्देशन में वर्कशॉप के दौरान इन बच्चों को कला के विभिन्न
आयामों का प्रशिक्षण दिया गया था, जिससे ये कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करके समाज की मुख्य धारा में जुड सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Blind kids music to evening
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, hindi news, news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved